HomeBiharChapraछपरा पुलिस विभाग में भारी फेरबदल, कई थानाध्यक्षों का हुआ तबादला, एसपी...

छपरा पुलिस विभाग में भारी फेरबदल, कई थानाध्यक्षों का हुआ तबादला, एसपी ने दिया नई पदस्थापना पर अविलंब योगदान का निर्देश

सारण जिले के कई थानाक्षेत्रों में विधि-व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण में विफलता के साथ ही कई अन्य प्रकार की शिकायतें प्राप्त होने के उपरांत बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण एवं बेहतर प्रशासनिक सुगमता हेतु पुलिस उप-महानिरीक्षक, सारण क्षेत्र छपरा से प्राप्त अनुमोदन के आधार पर सारण जिले के कई पुलिस पदाधिकारी का तबादला किया गया।

छपरा 25 जून 2024। सारण जिले के कई थानाक्षेत्रों में विधि-व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण में विफलता के साथ ही कई अन्य प्रकार की शिकायतें प्राप्त होने के उपरांत बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण एवं बेहतर प्रशासनिक सुगमता हेतु पुलिस उप-महानिरीक्षक, सारण क्षेत्र छपरा से प्राप्त अनुमोदन के आधार पर सारण जिले के कई पुलिस पदाधिकारी का तबादला किया गया। तबादले के बादअविलंब अपने नव पदस्थापन स्थल पर योगदान कर योगदान प्रतिवेदन समर्पित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

थानाध्यक्षों को थाने से हटा कर पुलिस केंद्र छपरा में योगदान का आदेश दिया गया है।

पु0अ0नि0 सुरज कुमार थानाध्यक्ष, डोरीगंज थाना को पुलिस केन्द्र छपरा।

पु0अ0नि0 लक्ष्मी कुमारी थानाध्यक्ष, अवतारनगर थाना को पुलिस केन्द्र, छपरा।

पु0अ0नि0 अशोक कुमार थानाध्यक्ष, भेल्दी थाना को पुलिस केन्द्र, छपरा।

पु0अ0नि0 पिन्टु कुमार थानाध्यक्ष, अमनौर थाना को पुलिस केन्द्र, छपरा।

पु0अ0नि0 प्रिती राज थानाध्यक्ष, जनता बाजार थाना को पुलिस केन्द्र, छपरा।

पु0अ0नि0 रिंकी कुमारी थानाध्यक्ष, डेरनी थाना को पुलिस केन्द्र, छपरा।

पु0अ0नि0 योगेन्द्र कुमार थानाध्यक्ष, मकेर थाना को पुलिस केन्द्र, छपरा।

आदेशानुसार कई थानाध्यक्षों को थाना बदल दिया गया है‌।

पु0अ0नि0 राहुल रंजन नगर थाना थानाध्यक्ष को डोरीगंज थाना।

पु0अ0नि0 शशि रंजन मकेर थाना थानाध्यक्ष को अवतारनगर थाना।

पु0अ0नि0 संदीप कुमार रिविलगंज थाना थानाध्यक्ष को भेल्दी थाना।

पु0अ0नि0 मो0 जफरूद्दीन अभियोजन शाखा को थानाध्यक्ष, अमनौर थाना।

पु0अ0नि0 निर्मला सुमन रिविलगंज थाना थानाध्यक्ष को जनता बाजार थाना।

पु0अ0नि0 प्रियंका कुमारी दाउदपुर थाना थानाध्यक्ष को डेरनी थाना।

पु0अ0नि0 रविरंजन कुमार दिघवारा थाना थानाध्यक्ष को मकेर थाना की नई जिम्मेदारी दी गयी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments