छपरा 18 अप्रैल 2026। “नशा मुक्त सारण” अभियान के तहत सारण पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ा शिकंजा कसते हुए व्यापक कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने सटीक आसूचना के आधार पर कई स्थानों पर छापेमारी की।
इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 452.16 लीटर अवैध शराब बरामद की, जिसमें 236.20 लीटर देशी शराब और 215.96 लीटर विदेशी शराब शामिल है। साथ ही, 11 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल हो रहे 2 मोटरसाइकिल और 3 टोटो वाहन भी जब्त किए हैं।
सारण पुलिस का यह अभियान जिले को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।



