HomeArt & Cultureसारण में कलाकारों का डाटाबेस किया जा रहा तैयार, अभी तक 187...

सारण में कलाकारों का डाटाबेस किया जा रहा तैयार, अभी तक 187 कलाकारों ने किया आवेदन

सारण डीएम अमन समीर द्वारा आज खेल विभाग एवं कला संस्कृति विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। जिला खेल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो चुकी है। विजेता प्रतिभागियों को संबंधित खेल विधा के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए निर्धारित आयोजन स्थल पर भेजा जाएगा।

जिलाधिकारी द्वारा खेल एवं कला संस्कृति के कार्यों की की गई समीक्षा

खेलो इंडिया के तहत जयप्रकाश विश्वविद्यालय में सिंथेटिक ट्रैक का हो रहा निर्माण

खेलो इंडिया के तहत जेपी यूनिवर्सिटी में लाइटिंग सुविधा युक्त सिंथेटिक हॉकी टर्फ एवं फुटबॉल मैदान तथा छपरा क्लब में स्विमिंग पूल के निर्माण हेतु भेजा जाएगा प्रस्ताव: जिलाधिकारी

छपरा 25 सितंबर, 2024। सारण डीएम अमन समीर द्वारा आज खेल विभाग एवं कला संस्कृति विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। जिला खेल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो चुकी है। विजेता प्रतिभागियों को संबंधित खेल विधा के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए निर्धारित आयोजन स्थल पर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के तहत वुशू (बालिका) एवं हैंडबॉल (बालक) की प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए सारण जिला का चयन किया गया है।

खेलो इंडिया के तहत खेलकूद के इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए जयप्रकाश विश्वविद्यालय में 9 लेन के सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का निर्माण कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने खेलो इंडिया के तहत जयप्रकाश विश्वविद्यालय में ही लाइटिंग सुविधा युक्त सिंथेटिक हॉकी टर्फ तथा फुटबॉल मैदान के निर्माण एवं छपरा क्लब में स्विमिंग पूल के निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने राजेंद्र स्टेडियम के आसपास से अतिक्रमण हटाने हेतु कार्रवाई का निर्देश दिया। स्टेडियम के पास एक स्पोर्ट्स हॉस्टल के निर्माण हेतु भी प्रस्ताव तैयार कर खेल विभाग को भेजा जाएगा। राज्य सरकार द्वारा सभी पंचायत में खेल मैदान के विकास हेतु कवायत की जा रही है। जिलाधिकारी ने सभी पंचायत में खेल मैदान के विकास हेतु उपयुक्त स्थल चिन्हित करने को कहा। साथ ही प्रत्येक नगर पंचायत/निकाय में भी उपयुक्त खेल मैदान चिन्हित करने का निदेश दिया।

कला संस्कृति की समीक्षा के क्रम में जिला कला संस्कृति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा विभिन्न विधाओं के स्थानीय कलाकारों का डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। इसके लिए विहित प्रपत्र में आवेदन प्राप्त कर संकलित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक विभिन्न विधाओं से संबंधित 187 कलाकारों द्वारा आवेदन समर्पित किया गया है। जिलाधिकारी ने सारण जिला के महत्वपूर्ण सांस्कृतिक स्थलों को विकसित करने के उद्देश्य से ऐसे स्थलों की पहचान कर सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Lab test: Connector lab verification [lab-7b30de4d6f0047feac520c4dcdb17278]. [lab-7b30de4d6f0047feac520c4dcdb17278]

Lab test: Connector lab verification [lab-b6dc86711a294e18bb6bdbb4ab020aed]. [lab-b6dc86711a294e18bb6bdbb4ab020aed]