HomeNationalमतगणना का रुझान: एनडीए करीब 300 सीटों PAR चल रहा आगे TO...

मतगणना का रुझान: एनडीए करीब 300 सीटों PAR चल रहा आगे TO INDIA….

बिहार में लोकसभा की 40 सीटों के लिए काउंटिंग जारी है। शुरुआती रुझानों की मानें तो एनडीए गठबंधन बेशक आगे चल रहा है लेकिन उसे इंडिया गठबंधन से टक्कर भी जबरदस्त मिल रहा है। शुरुआती रुझानों में बेगूसराय से गिरिराज सिंह और पूर्णिया से जदयू के संतोष कुशवाहा आगे चल रहे हैं। पाटलिपुत्र से मीसा भारती भी आगे हैं।

गूसराय से गिरिराज सिंह और पूर्णिया से जदयू के संतोष कुशवाहा आगे चल रहे हैं। पाटलिपुत्र से मीसा भारती भी आगे हैं। वहीं गया से जीतन राम मांझी आगे चल रहे हैं। काराकाट में पवन सिंह पीछे हो गए हैं, माले के राजाराम सिंह आगे चल रहे हैं। कटिहार से दुलाल चंद गोस्वामी आगे चल रहे हैं। औरंगाबाद से राजद कैंडिडेट अभय कुशवाहा आगे चल रहे हैं। सीवान में हिना शहाब और जदयू प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। शिवहर, किशनगंज, पूर्वी चंपारण, पाटलिपुत्र सीट के परिणाम पहले आएंगे। पटना साहिब, नवादा और गोपालगंज का रिजल्ट आखिरी में आ सकता है।

उत्तर प्रदेश में शुरू से लेकर अभी तक इंडिया गठबंधन लगातार आगे चल रहा है। उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन 43 सीटों पर आगे चल रहा है तो एनडीए गठबंधन 36 पर। वहीं बिहार में एनडीए 35 सीटों पर आगे है तो इंडिया गठबंधन 5 सीटों पर। इसके साथ ही महाराष्ट्र में भी एनडीए 22 सीटों पर आगे चल रहा है तो इंडिया गठबंधन 25 सीटों पर। तमिलनाडु में इंडिया गठबंधन 36 सीटों पर आगे चल रहा है तो एनडीए गठबंधन 1 पर जबकि ठीक उलट है गुजरात में जहां एनडीए 25 पर आगे है तो इंडिया गठबंधन 1 सीटों पर। कर्नाटक में भी एनडीए आगे चल रहा है और पश्चिम बंगाल में टीएमसी बढ़त बनाई हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments