HomeRegionalBiharरामोजी राव के निधन पर CM नीतीश ने जताया शोक, कहा...

रामोजी राव के निधन पर CM नीतीश ने जताया शोक, कहा…

रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का निधन शनिवार को हो गया। हैदराबाद स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हुआ। रामोजी राव के निधन पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने दुख जताया है। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि रामोजी राव मीडिया जगत की बड़ी हस्ती माने जाते थे। वर्ष 2016 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। उन्होंने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी। फिल्म जगत में अहम् योगदान के लिए उन्हें नेशनल अवार्ड और फिल्मफेयर अवार्ड्स से भी नवाजा गया था। उनके निधन से पत्रकारिता और फिल्म जगत क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments