HomeRegionalBiharउद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा...

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा…

नरेंद्र मोदी बुधवार को बिहार दौरे पर पहुंचे यहां उन्होंने प्राचीन विश्वविद्यालय के खंडहरों के करीब स्थित नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नालंदा सिर्फ बिहार ही नहीं पूरे भारत वर्ष के लिए गौरव की बात है। एक विश्वविद्यालय के उद्घाटन में इतने देशों का उपस्थित होना एक गौरव की बात है। अपने विरासत को वापस लाने के लिए भारत जिस गति से आगे बढ़ रहा है नालंदा विश्वविद्यालय का यह कैंपस उसी का एक हिस्सा है। इस दौरान उनके साथ विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर, बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा मौजूद रहे।

नालंदा विश्वविद्यालय एक समय में ज्ञान और शिक्षा के दान का अविरल प्रवाह की भूमि रही है। शिक्षा सीमाओं से परे है। शिक्षा ही हमें गढ़ती है, विचार देती है। प्राचीन नालंदा में बच्चों का नामांकन उनकी पहचान, उनकी राष्ट्रीयता को देख नहीं होता था। हर देश हर वर्ग के युवा यहां आते थे। इस विश्वविद्यालय के कैंपस में हमें फिर से उसी व्यवस्था को आधुनिक रूप देनी है। हमें ख़ुशी है कि दुनिया के कई देश से विद्यार्थी यहां आने लगे हैं। आज 20 से अधिक देश के छात्र यहां पढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा आने वाले समय में यह विश्वविद्यालय एक बार हमारे कल्चरल एक्सचेंज का प्रमुख सेंटर बनेगी। इतने कम समय में कई ग्लोबल लीडिंग इंस्टीटूशन्स यहाँ आए। हमारे साझा प्रयास, हमारी साझी प्रगति को ऊर्जा देंगी। भारत में शिक्षा मानवता के लिए हमारे योगदान के लिए एक माध्यम मानी जाती है। आप देखिये अभी दो दिन बाद ही 21 जून को अंतररास्ट्रीय योग दिवस है। आज देश में सैकड़ों योग मौजूद है। आज पूरा विश्व योग को अपना रहा है, योग दिवस एक वैश्विक उत्सव बन गया है। हमने अपने आयुर्वेद को भी विश्व के साथ साझा किया। नालंदा की यह धरती विश्व बंधुत्व की भावना को नया आयाम दे सकती है। अमृतकाल के 25 वर्ष भारत के युवाओं के लिए अहम है, यह नालंदा के लिए भी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा भारत दुनिया के लिए शिक्षा और ज्ञान का केंद्र बनेगा जब भारत शिक्षा में आगे था तो उसका आर्थिक सामर्थ्य भी आगे था। इस लिए 2047 तक विकसित होने के लक्ष्य पर काम कर रहा भारत शिक्षा व्यवस्था का कायाकल्प कर रहा है। भारत दुनिया के लिए शिक्षा और ज्ञान का केंद्र बनेगा। भारत की पहचान दुनिया के ज्ञान के केंद्र के रूप में उभरे यही हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि भारत में दुनिया का सबसे कंप्रिहेंसिव सिस्टम और दुनिया का एडवांस्ड हायर एजुकेशन सिस्टम हो। भारतीय विश्वविद्यालय ग्लोबल रैंकिंग में पहले से बेहतर प्रदर्शन करना शुरू किया है। नालंदा का गौरव हमारे भारत का गौरव आपकी सफलता से तय होगा। आपके ज्ञान से मानवता को दिशा मिलेगा। हमारे युवा आने वाले समय में विश्व को नेतृत्व देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments