HomeCrimeलोडेड रिवाल्वर और जिन्दा कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार

लोडेड रिवाल्वर और जिन्दा कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार

हर्ष फायरिंग और अवैध हथियार के विरुद्ध सारण पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है |

छपरा 24 जून 2024। हर्ष फायरिंग और अवैध हथियार के विरुद्ध सारण पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है | इसी क्रम में 23 जून को एक फायरिंग काण्ड के अनुसंधान एवं छापामारी के क्रम मेंं एकमा थानाक्षेत्र के मनिछ्परा गाँव से एक युवक के घर से 1 अवैध लोडेड रिवाल्वर बरामद और 5 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है|

गिरफ्तार युवक  32 वर्षीय राकेश उपाध्याय पुत्र हरिशंकर उपाध्याय, ग्राम मनिछ्परा, थाना- एकमा, जिला- सारण है। इस सम्बन्ध में एकमा थाना काण्ड संख्या 230/24, दिनांक – 24.06.2024, धारा- 25(1- b)a/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है |

इस गिरफ्तारी में पु०अ०नि० संजीव कुमार, एकमा थाना एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments