HomeBiharChapraप्रस्तावित प्रमंडलीय खेल अवसंरचना का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, भूमि...

प्रस्तावित प्रमंडलीय खेल अवसंरचना का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, भूमि अधिग्रहण और पहुंच पथ निर्माण की प्रक्रिया तेज

छपरा, 19 नवंबर 2025: जिलाधिकारी सारण अमन समीर ने आज गड़खा प्रखंड के मौजा फुलवरिया स्थित उस भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया, जहाँ प्रमंडलीय खेल अवसंरचना के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने खेल परिसर तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश भी जारी किए।

जिलाधिकारी ने उप समाहर्ता, भूमि सुधार, सदर एवं अंचलाधिकारी, गड़खा को निर्देश दिया कि खेल अवसंरचना के लिए आवश्यक पहुंच पथ निर्माण हेतु उपयुक्त भूमि का चयन कर भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव यथाशीघ्र भेजा जाए। साथ ही कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, छपरा को आदेश दिया गया कि उपलब्ध भूमि के आधार पर पहुंच पथ का अधिकतम चौड़ाई वाला विस्तृत प्राक्कलन तैयार करें, ताकि इस खेल अवसंरचना को सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ा जा सके।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, उप समाहर्ता, भूमि सुधार सदर, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल छपरा, अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी गड़खा एवं अंचलाधिकारी गड़खा मौजूद रहे।

जिला प्रशासन का यह कदम सारण में खेल सुविधाओं के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments