छपरा 25 अक्टूबर। सारण पुलिस ने वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ0 कुमार आशीष के नेतृत्व में देर रात्रि पुलिस पर हमले एवं सांप्रदायिक हिंसा से संबंधित मामलों के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापामारी अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल 11 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
यह विशेष कार्रवाई दिनांक 24/25 अक्टूबर 2025 की रात्रि में की गई, जिसमें एसएसपी स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर मशरक एवं इसुआपुर थाना क्षेत्र में छापामारी अभियान का नेतृत्व किया। अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मशरक सहित तीन पुलिस उपाधीक्षक, थानाध्यक्ष भगवान बाजार, मशरक, इसुआपुर, डोरीगंज एवं परसा भी शामिल रहे।
अभियान की मुख्य उपलब्धियाँ:
- पुलिस पर हमला प्रकरण: कुल 7 अभियुक्त गिरफ्तार
- मशरक थाना – 3 अभियुक्त
- परसा थाना – 2 अभियुक्त
- इसुआपुर थाना – 1 अभियुक्त
- डोरीगंज थाना – 1 अभियुक्त
- सांप्रदायिक हिंसा प्रकरण: भगवानबाजार थाना क्षेत्र से 4 अभियुक्त गिरफ्तार
इस प्रकार, अभियान के दौरान कुल 11 वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई।
24 घंटे के विशेष अभियान का परिणाम:
सारण पुलिस द्वारा विगत 24 घंटों में चलाए गए विशेष अभियान में 68 अभियुक्त गिरफ्तार, 75 वारंट एवं 05 कुर्की का निष्पादन किया गया। इनमें से 13 वारंटी अभियुक्त भी गिरफ्तार किए गए हैं।
नगरा थाना का औचक निरीक्षण:
अभियान के क्रम में एसएसपी महोदय ने नगरा थाना का औचक निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने थाना अभिलेख, मालखाना, शस्त्रागार, स्वच्छता एवं अनुशासन की समीक्षा की। साथ ही पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखने तथा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
सारण पुलिस की अपील:
सारण पुलिस आमजन से अपील करती है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना, डायल-112, या जिला पुलिस कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर – 9031036406 पर दें।



