छपरा 22 फरवरी 2026। सारण जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर वांछित और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार चल रही कार्रवाई के क्रम में मशरक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर थाना के टॉप-10 सूची में शामिल कुख्यात अभियुक्त राजीव कुमार सिंह उर्फ भूवर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मशरक थाना कांड संख्या 297/23 दिनांक 09 जून 2023 धारा 341/323/307/34 भादवि के तहत वांछित था। गिरफ्तार अभियुक्त राजीव कुमार सिंह उर्फ भूवर, पिता स्वर्गीय नवलेश सिंह, निवासी चैनपुर, थाना मशरक, जिला सारण बताया गया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है और पूछताछ जारी है।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें मशरक थाना कांड संख्या 482/21 (दिनांक 22.09.21) धारा 30/ 30(ए)/38/41 बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम, मशरक थाना कांड संख्या 493/22 (दिनांक 22.10.22) धारा 341/ 323/ 324/ 307/ 364/ 379/ 504/506/34 भादवि, मशरक थाना कांड संख्या 88/22 (दिनांक 02.03.22) धारा 143/353/332/333 भादवि, मशरक थाना कांड संख्या 118/18 (दिनांक 19.04.18) धारा 413/414 भादवि, मशरक थाना कांड संख्या 297/23 (दिनांक 09.06.23) धारा 341/323/307/34 भादवि एवं एससी/एसटी एक्ट, इशुआपुर थाना कांड संख्या 148/21 (दिनांक 26.07.21) धारा 394 भादवि तथा इशुआपुर थाना कांड संख्या 57/22 (दिनांक 16.04.22) सहित अन्य मामलों का उल्लेख है, जबकि शेष आपराधिक रिकॉर्ड का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले तत्वों पर अंकुश लगेगा।
इस कार्रवाई में अपर थानाध्यक्ष मशरक थाना, थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी तथा जिला आसूचना इकाई सारण की टीम शामिल रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
#Saran crime news #top 10 criminal arrested #Mashrak police arrest #wanted criminal caught Saran #crime update Bihar #law and order Saran



