HomeRegionalBiharबाल्मीकि नगर बराज से एक लाख सोलह हजार क्यूसेक पानी छोड़ने की...

बाल्मीकि नगर बराज से एक लाख सोलह हजार क्यूसेक पानी छोड़ने की सूचना पर गोपालगंज डीएम एसपी ने बाँध छरकी और बाढ़ पूर्व तैयारियों का लिया जायजा

गोपालगंज 3 जुलाई 2024। संभावित बाढ़ ,गंडक नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए एवं बाल्मिकी नगर बैराज से एक लाख सोलह हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना पर बैकुण्ठपुर प्रखंड अन्तर्गत तटबंन्ध टंण्डस पुर छरकी एवं डुमरिया घाट का आज दिनांक 03 जुलाई को जिला पदाधिकारी गोपालगंज मो० मकसूद आलम, पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने अपर समाहर्ता आपदा सादुल हसन, अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज डॉ० प्रदीप कुमार, कार्यपालक अभियंन्ता बाढ़ नियंत्रण प्रमोद कुमार, वरीय उप समाहर्ता सह विशेष कार्यपदाधिकारी मंकेश्वर कुमार आदि के साथ सभी संवेदनशील संम्भावित कटाव स्थलों एवं जल स्तर का निरीक्षण किया।

कार्यपालक अभियंन्ता बाढ़ नियंत्रण द्वारा जिला पदाधिकारी को बताया गया कि अभी जल स्तर और बहाव का दबाव सामान्य स्तर पर है।गंडक नदी के बहाव के लिए सिल्ट हटाने एवं अन्य एप्रोच निर्माण आदि पुर्व की तैयारियों के कारण टंण्डसपुर छरकी पर दबाव कम हुआ है और अभी बाल्मिकी नगर बैराज के छोड़े गये पानी से कोई समस्या नही है। डीएम ने संभावित बाढ़ से बचाव की पूर्व तैयारियों का भी अवलोकन करते हुए आवश्यक निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में सहायक अभियंन्ता बाढ़ नियंत्रण, प्रखंड विकास पदाधिकारी बैकुण्ठपुर आदि भी उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments