HomeBihar Election 2025महादलित बस्तियों में जगा मतदान का उत्साह, प्रशासनिक अधिकारियों ने निकाला कैंडल...

महादलित बस्तियों में जगा मतदान का उत्साह, प्रशासनिक अधिकारियों ने निकाला कैंडल मार्च, 6 नवंबर को मतदान में भाग लेने की अपील

छपरा 4 अक्टूबर 2025। आगामी 6 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर जिले भर में मतदाता जागरूकता अभियान तेजी पकड़ रहा है। इसी क्रम में सोमवार को शहर के दहियांवा टोला स्थित महादलित बस्ती में प्रशासनिक अधिकारियों ने कैंडल मार्च निकालकर मतदाताओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी एवं स्वीप नोडल पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकारियों ने बस्तीवासियों को समझाया कि “एक-एक वोट लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है”, इसलिए हर नागरिक का दायित्व है कि वह मतदान अवश्य करे।

अधिकारियों ने कहा कि महादलित समुदाय के लोग भी लोकतंत्र के इस पर्व में सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि उनकी आवाज़ सशक्त रूप से प्रतिनिधित्व पा सके। कार्यक्रम के दौरान बस्तीवासियों के साथ कैंडल मार्च निकालकर लोगों को मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया गया।

इसी क्रम में जिले के डोरीगंज, दिघवारा, रिविलगंज, जलालपुर, तरैया, बनियापुर, नगरा सहित 20 प्रखंडों के चिन्हित महादलित बस्तियों में भी कल्याण पदाधिकारी, विकास मित्रों एवं अन्य कर्मियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। शाम के समय विभिन्न बस्तियों में कैंडल मार्च निकालकर लोगों को लोकतांत्रिक दायित्व निभाने का संदेश दिया गया।

अधिकारियों ने सामूहिक रूप से सभी मतदाताओं से अपील की कि 6 नवंबर को मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें, क्योंकि “आपका एक वोट ही लोकतंत्र की असली शक्ति है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments