HomeCrimeगरखी नदी से मिला लापता युवक का शव, इलाके में सनसनी -...

गरखी नदी से मिला लापता युवक का शव, इलाके में सनसनी – पानापुर पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल पानापुर पुलिस टीम घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। जांचोपरांत आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

छपरा 3 फरवरी 2026। सारण के पानापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्राम टोटहा में लगुनी बुढ़िया माई स्थान के समीप गरखी नदी (पुराना पोखरनुमा जलाशय) में एक युवक का शव तैरते हुए देखे जाने की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही पानापुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान शव की पहचान ग्राम धनुकी निवासी सचिन कुमार के रूप में की गई। पुलिस के अनुसार, सचिन कुमार के लापता होने को लेकर 02 फरवरी 2026 को पानापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी।

शव को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मृत्यु के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

फिलहाल पानापुर पुलिस टीम घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। जांचोपरांत आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के अनुसार, क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य है, हालांकि घटना से स्थानीय लोगों में चर्चा और चिंता का माहौल बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments