HomeCrimeछपरा दियारा क्षेत्र से 2316 लीटर विदेशी शराब जप्त, यूपी का 1...

छपरा दियारा क्षेत्र से 2316 लीटर विदेशी शराब जप्त, यूपी का 1 शराब कारोबारी गिरफ्तार

छपरा में नदी घाट पर पिकअप और ट्रैक्टर से शराब की तस्करी का रहस्योद्घाटन करते हुए 2316 लीटर शराब बरामद किया है बल्कि एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है।

छपरा  जून 2024। छपरा में नदी घाट पर पिकअप और ट्रैक्टर से शराब की तस्करी का रहस्योद्घाटन करते हुए 2316 लीटर शराब बरामद किया है बल्कि एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है। रिविलगंज थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि रिविलगंज थानान्तर्गत ग्राम- सिताब दियारा बड़का बैजू टोला दक्षिणवारदक्षिणवारी चक्की गंगा नदी घाट पर पिकअप एवं ट्रैक्टर के द्वारा शराब की तस्करी की जा रही है |

उक्त सूचना पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए रिविलगंज पुलिस टीम जिला ALTF के सहयोग से उक्त स्थान से 1 पिकअप एवं 2 ट्रैक्टर पर लदे कुल- 2316 लीटर विदेशी शराब को जप्त कर 01 शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है |

गिरफ्तार शराब कारोबारी सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के बैरिया थानान्तर्गत सिताब दियारा बाबु के डेरा निवासी सूचित यादव का पुत्र शंकर यादव है। इसके पास से 2316 लीटर विदेशी शराब, 2 ट्रैक्टर, 1 पिकअप और 1 मोटर साइकिल बरामद किया गया है।

इस सम्बन्ध में रिविलगंज थाना काण्ड संख्या 179/24, दिनांक- 17.06.2024, धारा- 30(a) /41(1) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधि0 दर्ज कर काण्ड में संलिप्त अन्य शराब तस्करों की गिरफ़्तारी हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है |

ये कार्रवाई रिवालगंज थानाध्यक्ष पु०अ०नि० सुभाष पासवान, रिविलगंज थाना के पु०अ०नि० मनीष कुमार और जिला ALTF एवं अन्य कर्मी द्वारा की गयी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Explore casual encounters on this sugar dating dating site and meet people.