HomeNationalLOkSABHA ELECTION 2024आज 7 वें चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की...

आज 7 वें चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीटों पर मतदान जारी

आज सुबह 7 बजे से लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में का मतदान शुरु हो चुका है। मतदान शुरू होने के पहले से ही मतदान केंद्रों पर कतारें लगनी शुरु हो गयीं और ठीक समय पर मतदान शुरु हो गया। आज आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीटों पर मतदान होना है। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

नई दिल्ली, 1 जून 2024। आज सुबह 7 बजे से लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में का मतदान शुरु हो चुका है। मतदान शुरू होने के पहले से ही मतदान केंद्रों पर कतारें लगनी शुरु हो गयीं और ठीक समय पर मतदान शुरु हो गया। आज आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीटों पर मतदान होना है। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

आज जिन लोकसभा क्षेत्रों के लिए मतदान हो रहा है इनमें प्रमुख प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अभिनेत्री कंगना रनौत, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और भोजपुरी कलाकार पवन सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं जिनकी किस्मत का फैसला इसी चरण में ईवीएम में कैद कर रहे हैं।

सातवें चरण में आज उत्तर प्रदेश और पंजाब की 13-13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, हिमाचल प्रदेश की 4 और झारखंड की 3, चंडीगढ़ की 1 सीट शामिल है। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में इन 57 में से 25 सीटें भाजपा, 8 सीटें टीएमसी, 7 सीटें कांग्रेस ने जीती थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments