HomeRegionalBiharWJAI सारण जिला इकाई का नवगठन: सुरभित दत्त अध्यक्ष गणपत आर्यन सचिव...

WJAI सारण जिला इकाई का नवगठन: सुरभित दत्त अध्यक्ष गणपत आर्यन सचिव निर्वाचित, डिजिटल पत्रकारिता को मिला संगठित मंच

21 फरवरी को वेब मीडिया राष्ट्रीय सेमिनार सह 7वां वर्षगाँठ समारोह का जश्न छपरा में

21 फरवरी को वेब मीडिया राष्ट्रीय सेमिनार सह 7वां वर्षगाँठ समारोह का जश्न छपरा में

 

छपरा, 04 जनवरी 2026। वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) की सारण जिला इकाई का नये सिरे से गठन आज नगर पालिका चौक स्थित होटल अशोका ग्रांड के सभागार में आयोजित आमसभा की बैठक में सम्पन्न हुआ। बैठक पूरी तरह सौहार्दपूर्ण, पारदर्शी और लोकतांत्रिक वातावरण में आयोजित की गई, जिसमें जिले के बड़ी संख्या में वेब पत्रकार शामिल हुए।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर WJAI के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अमित रंजन तथा राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) मधूप मणि पिक्कू बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। वहीं, सारण जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष डॉ. विद्याभूषण श्रीवास्तव ने चुनाव अधिकारी के रूप में पूरी निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्षता और गरिमा के साथ सम्पन्न कराया।

आमसभा में सर्वसम्मति से सारण जिला इकाई की 5 पदाधिकारियों सहित 11 सदस्यीय कमिटी की घोषणा की गई। संगठनात्मक जिम्मेदारियाँ ऐसे पत्रकारों को सौंपी गईं, जो लंबे समय से सक्रिय, प्रतिबद्ध और पेशेवर पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं।

सर्वसम्मति से घोषित पदाधिकारी व सदस्य इस प्रकार हैं—

  • अध्यक्ष: सुरभित दत्त
  • उपाध्यक्ष: के० के० सिंह सेंगर
  • सचिव: गणपत आर्यन
  • संयुक्त सचिव: रंजन श्रीवास्तव
  • कोषाध्यक्ष: कबीर अहमद

कार्यकारिणी सदस्य:

  1. पंकज कुमार
  2. मनोकामना सिंह
  3. संजय कुमार पाण्डेय
  4. मनोरंजन पाठक
  5. धर्मेंद्र रस्तोगी
  6. रणजीत सिंह

इसके अलावा संगठन को मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से डॉ. अमित रंजन, चंदन कुमार एवं डॉ. विद्याभूषण श्रीवास्तव को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक डॉ. अमित रंजन ने कहा कि WJAI वेब पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और पेशेवर गरिमा के लिए निरंतर संघर्षरत है तथा डिजिटल पत्रकारिता को एक सशक्त पहचान दिलाना संगठन का मुख्य उद्देश्य है।

वहीं राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) मधूप मणि पिक्कू ने कहा कि समय की मांग है कि वेब पत्रकार संगठित हों और सकारात्मक, तथ्यपरक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से समाज को दिशा दें।

चुनाव अधिकारी डॉ. विद्याभूषण श्रीवास्तव ने विश्वास जताया कि नवगठित इकाई सारण जिले में पत्रकारों के हितों की रक्षा, प्रशिक्षण और संगठनात्मक मजबूती के लिए प्रभावी भूमिका निभाएगी।

आमसभा में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि 21 फरवरी 2026 को छपरा में एक राष्ट्रीय मीडिया सेमिनार सह वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभर के वरिष्ठ पत्रकार और मीडिया विशेषज्ञ शामिल होंगे।

बैठक के अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरभित दत्त ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि WJAI सारण जिला इकाई निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के मूल्यों के साथ मजबूती से कार्य करेगी।

आमसभा में राम बाबू कुमार सिंह, मनीष कुमार, अतुल कुमार श्रीवास्तव, ब्रज बिहारी प्रसाद, जीतेन्द्र कुमार, पंकज श्रीवास्तव, संतोष कुमार बंटी, रॉकी सिंह सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments