HomeNationalनीतीश ने गांधी मैदान में 26 मंत्रियों के साथ ली शपथ, PM...

नीतीश ने गांधी मैदान में 26 मंत्रियों के साथ ली शपथ, PM मोदी ने गमछा हिला बना दिया माहौल…

पटना: मैं नीतीश कुमार…., और नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में दसवीं बार शपथ ग्रहण किया। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, डॉ दिलीप कुमार जायसवाल, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, नितिन नबीन, रामकृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार, मो जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेन्द्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र कुमार रौशन, श्रेयसी सिंह, डॉ प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह, दीपक प्रकाश ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

सम्राट चौधरी ने भी मंत्री पद की शपथ ली। सम्राट चौधरी नीतीश कैबिनेट में नंबर दो के पोजीशन में होंगे और उप मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे, वे लगातार दूसरी बार बिहार के उप मुख्यमंत्री बनाये गए हैं। विजय सिन्हा ने भी मंत्री पद की शपथ ली। विजय कुमार सिन्हा भी लगातार दूसरी बार उप मुख्यमंत्री बनाये गए हैं।

मंत्री के रूप में दिलीप जायसवाल, मंगल पांडेय, श्रवण कुमार, विजेंद्र प्रसाद यादव, विजय चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, रामकृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार मो जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेन्द्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र कुमार रौशन, श्रेयसी सिंह, डॉ प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह, दीपक प्रकाश ने भी शपथ ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments