HomeRegionalBiharChapra के होमियोपैथी चिकित्सक दुबई में हुए सम्मानित

Chapra के होमियोपैथी चिकित्सक दुबई में हुए सम्मानित

इस प्रतिष्ठित समारोह में छपरा मशरख के होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ. राम प्रकाश को स्किन एंड हेयर स्पेशलिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। दुबई में पुरस्कार मिलने पर डॉ. राम प्रकाश ने खुशी जाहिर करते हुए अपने आप को अत्यंत गर्वित महसूस किया, साथ ही साथ बर्नेट होम्योपैथिक प्राइवेट लिमिटेड को इस पुरस्कार एवं अवार्ड के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

Reported by: Dharmendra Pandey

छपरा 21 जुलाई 2021। दुबई के प्रतिष्ठित बुर्ज अल अरब, दुनिया के इकलौते सेवन स्टार होटल में वर्ल्ड होम्योपैथिक समिट 2 का आयोजन दुबई में बर्नेट होम्योपैथी द्वारा किया गया। इस भव्य और महत्वपूर्ण आयोजन में पूरी दुनिया के तमाम होम्योपैथिक डॉक्टर और विशेषज्ञ उपस्थित हुए, जो होम्योपैथी के क्षेत्र में अपने अनुभव और ज्ञान को साझा किए।

इस सेमिनार के मुख्य अतिथि भारत के प्रख्यात कवि डा. कुमार विश्वास, फिल्म ऐक्टर अनुपम खैर, मनोज तिवारी, केन्द्रीय मंत्री अश्वनी चौबे, ऑस्ट्रेलिया के मशहूर क्रिकेटर ब्रेट ली जी, वेस्ट इंडीज क्रिकेटर क्रिस गेल, श्री लंका के क्रिकेटर सनथ जयसूर्या, साउथ अफ्रीका क्रिकेटर जॉन्टी रोड्स इत्यादि लोग शामिल हुए।

इस प्रतिष्ठित समारोह में छपरा मशरख के होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ. राम प्रकाश को स्किन एंड हेयर स्पेशलिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। दुबई में पुरस्कार मिलने पर डॉ. राम प्रकाश ने खुशी जाहिर करते हुए अपने आप को अत्यंत गर्वित महसूस किया, साथ ही साथ बर्नेट होम्योपैथिक प्राइवेट लिमिटेड को इस पुरस्कार एवं अवार्ड के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

डॉ राम प्रकाश का मशरक, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, पटना और दिल्ली मे मां मानकी होम्यो क्लिनिक के नाम से क्लिनिक है| जहां मरीजो की कतार लगती है।

उनके शुभचिंतकों, कई चिकित्सक मित्रों और परिवार के लोगों में काफी हर्ष का माहौल व्याप्त है। स्थानीय चिकित्सक डॉ चन्द्रशेखर सिंह, डॉ रविशेखर सिंह,डॉ पीके परमार ,शैलेश कुमार गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता सहित कई गणमान्य लोगो ने बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments