पटना, 20 नवंबर 2025: बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में आज ऐतिहासिक गांधी मैदान राजनीतिक उत्साह और जनसैलाब का साक्षी बना। समारोह में नीतीश कुमार ने नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे आरंभ हुआ।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशेष रूप से मौजूद रहे। शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देते हुए नई सरकार के सफल कार्यकाल की कामना की। मुख्यमंत्री ने भी प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया और उनकी उपस्थिति को बिहार के लिए उत्साहजनक बताया।
इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ
मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए नेताओं में—
सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडे, डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार, मोहम्मद जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेन्द्र कुमार रौशन, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह एवं दीपक प्रकाश शामिल रहे।
देशभर के बड़े नेता बने गवाह
समारोह में राष्ट्रीय राजनीति की लगभग पूरी शीर्ष नेतृत्व मौजूद रहा। इनमें प्रमुख रूप से—
- केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह,
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,
- केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, जीतन राम मांझी, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, चिराग पासवान, अर्जुन राम मेघवाल,
- जदयू कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा,
- राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा,
- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्रबाबू नायडू,
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,
- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस,
- गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल,
- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा,
- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव,
- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,
- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,
- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा,
- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता,
- ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी,
- त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा,
- राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी,
- महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे,
- यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक,
सहित कई विशिष्ट अतिथि, सांसद, विधायक, विधान पार्षद और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।
प्रधानमंत्री को स्वयं विदा करने पहुँचे मुख्यमंत्री
शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली रवाना हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन्हें विदा करने स्वयं जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुँचे।
बिहार की नई सरकार के शपथ ग्रहण के साथ प्रदेश की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो गया है, और जनता अब नई सरकार से तेज और ठोस कदमों की उम्मीद लगा रही है।



