HomeBiharChapraसारण समाहरणालय में शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि

सारण समाहरणालय में शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि

जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन और विचार आज भी हमें सत्य, अहिंसा और कर्तव्यपथ पर चलने की प्रेरणा देते हैं तथा शहीदों का बलिदान देश के प्रति निष्ठा और सेवा का अमर उदाहरण है।

छपरा, 30 जनवरी 2026। शहीद दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सारण समाहरणालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव और वरीय आरक्षी अधीक्षक विनीत कुमार ने उप विकास आयुक्त सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर समाहरणालय के सभी कर्मियों के साथ भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया। मौन धारण कर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता के आदर्शों और शहीदों के बलिदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन और विचार आज भी हमें सत्य, अहिंसा और कर्तव्यपथ पर चलने की प्रेरणा देते हैं तथा शहीदों का बलिदान देश के प्रति निष्ठा और सेवा का अमर उदाहरण है।

समाहरणालय परिसर में आयोजित यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम शांति, एकता और राष्ट्रभक्ति के भाव से ओत-प्रोत रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments