पटना: वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने आज एनडीए के सहयोगी दलों के साथ बिहार बंद का आह्वान किया है। गुरुवार की अहले सुबह से बिहार बंद का असर भी दिख रहा है।
राजधानी पटना के आयकर गोलंबर, डाकबंगला चौराहा समेत कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दिया और राहुल तेजस्वी के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे। बिहार बंद के दौरान सड़क जाम करने के लिए भारी संख्या में महिलाएं भी सड़क पर उतरी हैं और लोगों से बिहार बंद का आह्वान कर रही हैं। इसके साथ ही बिहार के विभिन्न जिलों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह सड़क जाम कर दिया है।
भाजपा के बिहार बंद की वजह से कई जगहों पर आवागमन ठप हो गया है। भाजपा का साथ देने के लिए सहयोगी दल जदयू के भी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं साथ ही महिलाएं बढ़ चढ़ कर बिहार बंद में भाग ले रही हैं। इतना ही नहीं राजधानी पटना के आयकर चौराहा के साथ ही बिहार के कई जगहों पर मुस्लिम महिलाएं भी बिहार कर रही हैं।