HomeNationalबैठक में शामिल होने के लिए तेजस्वी यादव दिल्ली पहुंचे, पटना एयरपोर्ट...

बैठक में शामिल होने के लिए तेजस्वी यादव दिल्ली पहुंचे, पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात की

लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद आज दिल्ली में इंडिया गठबंधन के घटक दलों की बैठक होनी है। बैठक में शामिल होने के लिए इंडिया गठबंधन की तरफ से राजद नेता तेजस्वी यादव दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली जाने से पहले पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने राजद के बेहतर प्रदर्शन के लिए खुशी जताई।

उन्होंने कहा कि बिहार में राजद को वोट प्रतिशत सबसे अधिक मिली है और यह साबित करता है कि हमने बेहतर किया है। हम अपने एजेंडे पर सफल हुए हैं। उन्होंने एक बार फिर भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि देश की जनता ने भाजपा के नफरत और झूठ फैलाने वाली राजनीति को रोका है।  हमारा मुद्दा था बेरोजगारी, महंगाई। भाजपा के पास अब पूरा बहुमत नहीं है। ऐसे में बिहार किंगमेकर बन कर उभरी है। उन्होंने कहा कि चाहे सरकार जिसकी भी बने लेकिन बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले, देश में जातीय जनगणना हो और 75 प्रतिशत आरक्षण की सीमा को लागू की जाए। तेजस्वी ने कहा हमारी तीन मुख्य मांग है अगली सरकार में यह मांग पूरी की जाए। वहीं तेजस्वी ने नीतीश कुमार को साथ लाने के सवाल पर कोई जवाब दिए बगैर वहां से निकल लिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

Explore casual encounters on this sugar dating dating site and meet people.