HomeRegionalBiharसारण की भगिनी किरण तरारी उपचुनाव में बनी जनसुराज की प्रत्याशी

सारण की भगिनी किरण तरारी उपचुनाव में बनी जनसुराज की प्रत्याशी

सारण की भगिनी किरण तरारी उपचुनाव में बनी जनसुराज की प्रत्याशी, नामांकन में सारण के लोगों को देखकर भाव -विह्वल हुई किरण

भोजपुर जिला के तरारी विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज की अधिकृत प्रत्याशी किरण सिंह ने शुक्रवार को नामांकन के दरम्यान बड़ी संख्या मे सारण के लोगों को देखकर भाव – विह्वल हो गई। कहा कि क्षेत्र की जनता का प्यार और ननिहाल वालों के आशिर्वाद से तरारी विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज पार्टी भारी मतों से चुनाव जीतेगा। गौरतलब हो कि भोजपुर जिला के तरारी विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज की प्रत्याशी किरण देवी का ननिहाल सारण के पानापुर प्रखंड स्थित रसौली गांव में है।किरण के मामा अखिलेश सिंह रसौली पंचायत के पूर्व सरपंच है।

उक्त जानकारी देते हुए बिहार प्रदेश जनसुराज राज्य परिषद् के सदस्य कन्हैया सिंह तथा प्रमोद सिंह टुन्ना ने बताया कि किरण तरारी विधानसभा क्षेत्र में समाज सेविका के तौर पर वर्षों से जानी जाती है। क्षेत्र में उनकी एक अलग पहचान है जो जाति व धर्म के बंधनों से परे है।उन्होंने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से हजारों महिलाओं व उनके परिवार को आत्मनिर्भर बनाया है।

उधर, जब किरण के मामा अखिलेश सिंह को भगिनी के जनसुराज से प्रत्याशी बनाए जाने की खबर मिली तो उनके भी खुशी का ठिकाना नहीं था। अखिलेश बताते हैं कि किरण के प्रत्याशी बनने की खबर मिलते ही उन्होंने यू – ट्यूब खोलकर देखा तो सभी चैनल पर केवल और केवल किरण यानी उनकी भगिनी ही दिख रही थी। जनसुराज पार्टी के तरारी विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी किरण देवी के नामांकन में ननिहाल सारण से आए सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव जीतने के बाद ननिहाल आकर सभी लोगों का आभार व्यक्त करुंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments