छपरा 5 दिसंबर 2025। डॉ0 कुमार आशीष, वरीय पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देश पर नवंबर माह में जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान ने बड़ा असर दिखाया है। असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने, अपराधियों की गिरफ्तारी तेज करने तथा शराब के सेवन, बिक्री, भंडारण, निर्माण व परिवहन पर पूर्ण पाबंदी लागू कराने के उद्देश्य से पूरे महीने जिले में सघन कार्रवाई की गई।
इस विशेष अभियान का परिणाम बेहद प्रभावी रहा—कुल 1156 अभियुक्तों की गिरफ्तारी और 8404 लीटर से अधिक शराब की जब्ती के साथ पुलिस ने जिले में सख्ती का स्पष्ट संदेश दिया है।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी: संपूर्ण अपराध श्रेणियों पर एक साथ प्रहार
नवंबर अभियान में गिरफ्तार किए गए 1156 अभियुक्तों में शामिल हैं—
- हत्या: 13
- हत्या का प्रयास: 79
- दहेज हत्या: 09
- लूट: 03
- आर्म्स एक्ट: 11
- एनडीपीएस: 02
- अपहरण: 06
- पॉक्सो: 05
- बलात्कार: 03
- एससी/एसटी एक्ट: 13
- पुलिस पर हमला: 12
- दहेज निषेध: 03
- आईटी एक्ट: 03
- विशेष रिपोर्टेड मामले: 67
- चोरी: 09
- अवैध खनन: 06
- मद्यनिषेध: 553
- लंबित वारंटी: 324
- अन्य मामले: 35
साथ ही 1105 वारंट एवं 28 कुर्की की कार्रवाई भी की गई।
जप्ती की बड़ी सूची: हथियार से लेकर नकदी तक
अभियान के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद किया—
- देशी/विदेशी/स्प्रिट शराब: 8404.24 लीटर
- स्मैक: 9.03 ग्राम
- हथियार: 14 कट्टा/पिस्टल, 1 रायफल, 7 कारतूस, 15 खोखा/मैगज़ीन
- वाहन: 37 बाइक/स्कूटी, 12 चारपहिया वाहन, 29 बालू लदे वाहन, 1 ई-रिक्शा
- गैस सिलेंडर: 9
- सोने-चांदी के आभूषण: 825 ग्राम से अधिक
- मोबाइल: 26
- नाव: 2
- नकद: ₹23,96,847
इसके अलावा दर्जनों अन्य सामान—कपड़े, औजार, बैरल, बेल्डिंग मशीन, ताश के पत्ते, खाद्यान्न, परफ्यूम, बैग आदि भी जप्त किए गए।
शराब माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
पूरे महीने में 119 देसी शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया तथा 77,630 लीटर अर्धनिर्मित शराब/पास नष्ट की गई।
निरोधात्मक कार्रवाई और सजा
- बीएनएसएस की धारा 126 के तहत: 84 व्यक्तियों पर कार्रवाई
- सीसीए-03 के तहत: 4 व्यक्तियों पर कार्रवाई
- त्वरित विचारण में:
- 2 अभियुक्तों को आजीवन कारावास
- 1 अभियुक्त को 10 वर्ष की सजा
- 1 को अन्य दंड
यातायात नियमों में भी सख्ती
जिले में विभिन्न ट्रैफिक उल्लंघनों पर ₹50,38,500 का जुर्माना वसूला गया।
सारण पुलिस के इस व्यापक अभियान ने जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने, शराब बंदी को प्रभावी बनाने और अपराधियों के मनोबल को तोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई है। पुलिस प्रशासन ने संकेत दिया है कि आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



