HomeBiharChapraछपरा विधि मंडल चुनाव में रवि रंजन प्रसाद सिंह की प्रचंड जीत,...

छपरा विधि मंडल चुनाव में रवि रंजन प्रसाद सिंह की प्रचंड जीत, 177 मतों से बने अध्यक्ष; महामंत्री पद पर शशि भूषण त्रिपाठी विजयी

छपरा। छपरा विधि मंडल चुनाव 2026–28 की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर पूर्व महासचिव रवि रंजन प्रसाद सिंह ने भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और निवर्तमान महामंत्री अमरेंद्र कुमार सिंह को 177 मतों के अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रवि रंजन‌ प्रसाद सिंह

मतगणना के अनुसार रवि रंजन प्रसाद सिंह को कुल 536 मत प्राप्त हुए, जबकि अमरेंद्र कुमार सिंह को 359 मत मिले। अन्य प्रत्याशियों में कन्हैया सिंह को 156, गंगोत्री प्रसाद को 105, बजरंगबली पांडे को 117 तथा मदन मोहन सिंह को 66 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा सियाराम जी प्रसाद सिंह को 49 और सुनील कुमार सिंह को 26 मत मिले, जबकि 19 मत अनाधिकृत घोषित किए गए।

वहीं महामंत्री पद के लिए हुए मुकाबले में शशि भूषण त्रिपाठी ने अपने प्रतिद्वंद्वी अशोक कुमार सिंह (नंबर-4) को 227 मतों के बड़े अंतर से पराजित कर जीत हासिल की। अशोक कुमार सिंह (नंबर-4) को कुल 146 मत प्राप्त हुए।

महामंत्री पद के अन्य प्रत्याशियों में अजय कुमार सिंह को 53, अशोक कुमार सिंह (नंबर-5) को 54, उमेश कुमार सिंह को 117, कमलेश कुमार सिंह को 41, कुमार अमितेश्वर सहाय को 126, निर्भय कुमार सिंह को 10, प्रिया रंजन सिंह को 12, पंकज कुमार उर्फ पंकज कुमार सिंह को 125, मिथिलेश कुमार सिंह (नंबर-1) को 101, मुकेश कुमार सिंह को 74 तथा योगेंद्र सिंह को 7 मत प्राप्त हुए।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। विजयी प्रत्याशियों को अधिवक्ताओं ने बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विधि मंडल की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments