HomeRegionalBiharDJ Saran और SP Saran द्वारा तिहरे हत्या कांड के दोषियों को...

DJ Saran और SP Saran द्वारा तिहरे हत्या कांड के दोषियों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस पदाधिकारियों और अन्य कर्मियों को किया गया पुरस्कृत

आज प्रेक्षा गृह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सारण श्री पुनीत कुमार गर्ग तथा पुलिस अधीक्षक, सारण डॉ० कुमार आशीष द्वारा रसूलपुर तिहरे हत्या कांड के सफल उद्भेदन, गिरफ्तारी, 14वें दिन आरोप पत्र समर्पित करने एवं 50वें दिन कांड में दोषसिद्ध दोनों अभियुक्तों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पदाधिकारियों और कर्मिर्यो को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

छपरा 10 सितम्बर 2024। आज प्रेक्षा गृह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सारण श्री पुनीत कुमार गर्ग तथा पुलिस अधीक्षक, सारण डॉ० कुमार आशीष द्वारा रसूलपुर तिहरे हत्या कांड के सफल उद्भेदन, गिरफ्तारी, 14वें दिन आरोप पत्र समर्पित करने एवं 50वें दिन कांड में दोषसिद्ध दोनों अभियुक्तों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पदाधिकारियों और कर्मिर्यो को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

आज जिन्हें सम्मानित किया गया उनमें कांड के अनुसंधान टीम के रंजीत कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस कार्यालय, सारण, पु0नि0 विरेन्द्र कुमार सिंह, अंचल पुलिस निरीक्षक, एकमा, पु0अ0नि0 रविन्द्र कुमार (अनुसंधानक), पु0अ0नि0 दिपक कुमार सिंह, पु0अ0नि0 प्रभात कुमार को सम्मानित किया गया।

अभियोजन टीम के राकेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, (मु0) सारण, सुभाष चन्द्र दास, सहायक व्यवहार न्यायालय सारण, दीपक कुमार सिंह, अपर लोक अभियोजक, व्यवहार न्यायालय, सारण, पु0नि0 राजेश कुमार सिंह, प्रभारी अभियोजन शाखा, सुरेन्द्रनाथ सिंह, लोक अभियोजक व्यवहार न्यायालय, सारण स0अ0नि0 ब्रहमेश्वर सिंह, अभियोजन शाखा, पुलिस कार्यालय को सम्मानित किया गया।

छापामारी टीम के राहुल कुमार, अंचलाधिकारी, एकमा, पु0नि0 उदय कुमार, थानाध्यक्ष, एकमा, स0अ0नि0 सकलदेव पासवान, प्र0पु0अ0नि0 प्रीति कुमारी, सैप ड्राइवर बलिस्टर कुमार पंडित गृहरक्षक अशोक सिंह, सभी थाना रसूलपुर को सम्मानित किया गया।

यह सम्मान पुलिस पदाधिकारियों एवं अन्य पदाधिकारियों और कर्मियों को ससमय गिरफ्तारी करने, विधिवत अनुसंधान पूर्ण करने के बाद न्यायालय से सजा दिलाने हेतु अपेक्षित न्यायिक प्रक्रियाओं को पूर्ण करने में सहयोग के लिए दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments