HomeRegionalJharkhandझारखंड के देवघर में धंसा पुराना मकान, 10 से 12 लोग फंसे,...

झारखंड के देवघर में धंसा पुराना मकान, 10 से 12 लोग फंसे, NDRF की टीम कर रही रेस्क्यू

इस वक्त झारखंड की बाबानगरी देवघर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां देवघर में सीता होटल के समीप एक पुराने मकान के ढहने की खबर सामने आई है, जिसमें 10 से 12 लोग फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मकान ढहने की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंची। बता दें कि घटनास्थल गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद हैं और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने की प्रयास जारी है। मलबे में दबने के कारण दो लोगों की मौत हो गई है। अन्य लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।

बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन की टीम और एनडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है, जिसमें तीन से चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकल गया है। अब भी बताया जा रहा है कि तीन से चार लोग अंदर फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान जारी है। देवघर DC ने बताया कि इमारत ढहने के बाद मलबे से बाहर निकाले गए लोगों को देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देवघर डीसी, देवघर एसपी समेत जिले के तमाम पदाधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। वहीं गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे भी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं। फिलहाल राहत बचाव टीम लोगों को रेस्क्यू करने में लगी है। वहीं इस घटना के बाद से मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गयी है। घटनास्थल के पास काफी संख्या में लोग जुट गए हैं और राहत कार्य में प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments