HomeCrimeकरोड़ों का साइबर खेल ध्वस्त: सारण पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा,...

करोड़ों का साइबर खेल ध्वस्त: सारण पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा, करोडों का मिला ट्रांजेक्शन

सारण पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 6 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है, जो म्यूल बैंक खातों (Mule Accounts) के जरिए करोड़ों रुपये के अवैध लेन-देन को अंजाम दे रहे थे।

छपरा 28 फरवरी 2026। सारण पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 6 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है, जो म्यूल बैंक खातों (Mule Accounts) के जरिए करोड़ों रुपये के अवैध लेन-देन को अंजाम दे रहे थे।

दो मामलों में हुआ बड़ा खुलासा

सारण साइबर थाना पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और भौतिक सत्यापन के आधार पर इन वारदातों की परतें खोलीं:

मामला 1 (कांड सं०-35/26): एक्सिस बैंक के एक संदिग्ध खाते की जांच में महज 4 महीने के भीतर 49 लाख रुपये के संदिग्ध लेन-देन का पता चला। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसने कबूल किया कि उसने लालच में आकर अपना चेकबुक, एटीएम और सिम कार्ड अपराधियों को सौंप दिया था।

मामला 2 (कांड सं०-36/26): बैंक ऑफ बड़ौदा के एक खाते ने पुलिस के भी होश उड़ा दिए। NCRP पोर्टल की शिकायतों के आधार पर जांच हुई तो इस खाते से 3.51 करोड़ रुपये का अवैध ट्रांजेक्शन पाया गया। इस मामले में पुलिस ने जाल बिछाकर 5 अभियुक्तों को दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपी सारण जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं:
* राकेश कुमार साह (एकमा)
* मो० सिराजुद्दीन (खैरा)
* मो० वसीम (नगर थाना)
* आशुतोष कुमार (भगवानबाजार)
* विशाल कुमार उर्फ विश्वजीत (नगर थाना)
* सोनू कुमार श्रीवास्तव (मढौरा)

बरामदगी की सूची

पुलिस ने छापेमारी के दौरान अपराधियों के पास से डिजिटल ठगी के औजार बरामद किए हैं:
* 06 मोबाइल फोन
* 05 एक्टिव सिम कार्ड
* 04 चेकबुक
* 01 डायरी (जिसमें ठगी का हिसाब होने की आशंका है)

सारण पुलिस की अपील:

किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या नजदीकी थाने को सूचित करें। आपका बैंक खाता और सिम कार्ड आपकी जिम्मेदारी है, इसे किसी अनजान व्यक्ति को किराए पर या लालच में न दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments