HomeRegionalBiharबिहार की राजनीति में बंदर और हाथी की एंट्री, NEET मामले में...

बिहार की राजनीति में बंदर और हाथी की एंट्री, NEET मामले में नहीं कम हो रहा…

पटना: राजधानी पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत का मामला करीब डेढ़ महीने बाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा। अब यह मामला।बिहार की राजनीति का एक मुख्य मुद्दा बन गया है और राजनेता एक दूसरे पर वार पलटवार कर रहे हैं। आलम यह हो गया है कि नेता अब एक दूसरे की तुलना जानवरों से करने लगे हैं। इस मामले में एक तरफ जहां गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने इशारों इशारों में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की तुलना हाथी से कर दी तो पप्पू यादव ने सम्राट चौधरी को बंदर कह दिया।

दरअसल बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बिहार में लॉ एंड ऑर्डर का मुद्दा लगातार उठ रहा है। विपक्ष इस मामले में सरकार खास कर गृह मंत्री पर हमलावर है। अपने और अपनी सरकार पर लग रहे आरोपों के संबंध में मीडिया से बात करते हुए गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ये लोग बिहार पुलिस को निकम्मी कह रहे हैं जबकि सच यह है कि बिहार पुलिस के डर से हाथी भी बीमार हो कर अस्पताल पहुंच जाता है। सम्राट चौधरी के इस बयान पर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने भी करारा पलटवार किया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जवाब दिया। पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि नाबालिग था अब बंदर बन गया और अब उस बंदर के हाथ में बिहार है। स्वाभिमान की पगड़ी उतार कमीशन बटोरने के लिए पगड़ी को गमछा बना लिया।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments