HomeRegionalUttar PradeshBHU में लोकार्पित हुई मनोज भावुक की पुस्तक ‘भोजपुरी सिनेमा के संसार’

BHU में लोकार्पित हुई मनोज भावुक की पुस्तक ‘भोजपुरी सिनेमा के संसार’

वाराणसी: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के भोजपुरी अध्ययन केंद्र द्वारा आयोजित शृंखला ‘किताब की बात’ के अंतर्गत सुप्रसिद्ध साहित्यकार और शोधकर्ता मनोज भावुक की पुस्तक ‘भोजपुरी सिनेमा के संसार’ का लोकार्पण केंद्र के राहुल सभागार में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्र के समन्वयक प्रभाकर सिंह के स्वागत वक्तव्य से हुआ। लोकार्पित पुस्तक भोजपुरी सिनेमा के इतिहास पर भोजपुरी भाषा में लिखी गई पहली शोधपरक कृति है। इसका प्रकाशन मैथिली-भोजपुरी अकादमी, दिल्ली द्वारा किया गया है। पुस्तक पर विचार व्यक्त करते हुए प्रो धीरेन्द्र कुमार राय ने कहा कि मनोज भावुक की यह कृति भोजपुरी सिनेमा के विकास और संघर्ष की संपूर्ण यात्रा को सामने लाती है। यह केवल सिनेमा का इतिहास नहीं, बल्कि भोजपुरी समाज और संस्कृति का भी सजीव प्रतिबिंब है।

लेखकीय वक्तव्य देते हुए मनोज भावुक ने कहा कि भोजपुरी सिनेमा सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि लोक-जीवन और संस्कृति का आईना है। यह पुस्तक मेरी तीन दशकों की निरंतर साधना और अनुभव का परिणाम है। आभार ज्ञापन करते हुए विश्वमौलि ने कहा कि “भोजपुरी साहित्य और सिनेमा को जोड़ने वाली यह पुस्तक ऐतिहासिक महत्व की है और आने वाली पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज़ सिद्ध होगी। कार्यक्रम का सफल संचालन शोध छात्रा शिवांगी सिंह ने किया। इस अवसर पर कई शिक्षक और शोधार्थी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments