HomeCrimeसारण में शिक्षक हत्याकांड का बड़ा खुलासा: मुख्य आरोपी सहित 3 गिरफ्तार,...

सारण में शिक्षक हत्याकांड का बड़ा खुलासा: मुख्य आरोपी सहित 3 गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

सारण जिले के पहलेजा थाना क्षेत्र में हुए चर्चित शिक्षक हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एसएसपी सारण के निर्देशन में गठित विशेष अनुसंधान दल (SIT) ने निरंतर छापामारी अभियान चलाते हुए कांड के मुख्य आरोपी सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं।

इसके पहले, दिनांक 24 नवंबर को इस मामले में हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को भारी मात्रा में अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका था। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।

मुख्य आरोपी साहिल उर्फ गोलू गिरफ्तार

28 नवंबर 2025 को पुलिस ने कांड के मुख्य आरोपी साहिल कुमार उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में साहिल ने हत्या की वजह प्रेम-प्रसंग से जुड़ा विवाद बताया। उसने स्वीकार किया कि घटना में प्रयुक्त हथियार को उसने अपने एक दोस्त के पास छिपा दिया था।

साहिल की निशानदेही पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी की और छिपाए गए हथियार को बरामद किया। इसी दौरान दो अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

बरामद हथियार को लेकर पहलेजा थाना में एक नया मामला (कांड संख्या 132/25) भी दर्ज किया गया है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम–पते

  1. साहिल कुमार उर्फ गोलू, पिता–राकेश महराज, निवासी–खरीका, थाना–पहलेजा, जिला–सारण
  2. नितीश कुमार, पिता–राजू राय, निवासी–चौसिया, थाना–सोनपुर, जिला–सारण
  3. गोलू कुमार, पिता–अशोक राय, निवासी–चौसिया, थाना–सोनपुर, जिला–सारण

मुख्य आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास

  • पहलेजा थाना कांड संख्या 63/24, दिनांक 02.06.24
    धाराएं: 341/323/324/307/504/506/34 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट
    (अन्य आपराधिक इतिहास का सत्यापन जारी)

बरामद हथियार

  • देशी पिस्टल – 01
  • मैग्जीन – 02

जांच में शामिल पुलिस टीम

  • थानाध्यक्ष, पहलेजा थाना
  • अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी

सारण पुलिस की इस सफलता को एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे शिक्षक हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में अहम प्रगति हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments