HomeRegionalUttar Pradeshहाथरस में सत्संग के दौरान बड़ी हादसा, भगदड़ में बड़ी संख्या में...

हाथरस में सत्संग के दौरान बड़ी हादसा, भगदड़ में बड़ी संख्या में लोगों की मौत

Reported by: Ranjan Shrivastwa

News Fact Desk:  यूपी के हाथसर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही हैं, जहां सत्यसंग के दौरान भगदड़ में करीब एक सौ से अधिक लोगों की मौत हो गई हैं। जानकारी के अनुसार महीने की शुरुआत के पहले मंगलवार को सत्संग होता है। इस सत्संग में राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा सहित कई राज्यों के लोग आए थे। भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वाहनों की संख्या तीन किलोमीटर तक फैली हुई थी। यूपी के हाथरस में मंगलवार को भोले बाबा के सत्संग में भगड़द मच गई। इसमें अब तक एक सौ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में दर्जनों लोग घायल हैं। प्रदेश में हुई इस बड़ी घटना को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है। बता दें कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

इस बीच जो लोग इस सत्संग में शामिल होने गए थे और भगदड़ का शिकार हुए हैं उन्होंने बताया है कि मौके पर कैसे मंजर था। एक युवती ने बताया है कि सत्संग में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। सत्संग समाप्त हुआ उसके बाद लोग वहां से जाने लगे। इसी दौरान निकलने की जल्दी में भगदड़ मच गई। लोग एक दूसरे को देख ही नहीं रहे थे। महिलाएं और बच्चे गिरते चले गए। भीड़ उनके ऊपर से दौड़ रही थी। कोई बचाने वाला नहीं था। चारों ओर चीख पुकार मची हुई थी।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments