HomeBiharChapra“हे राम… बापू को बिहारी जन का सलाम” : छपरा में गांधी...

“हे राम… बापू को बिहारी जन का सलाम” : छपरा में गांधी को मौन नमन

भारतीय जननाट्य संघ (इप्टा), छपरा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 78वें शहादत दिवस के अवसर पर “हे राम… बापू को बिहारी जन का सलाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में जिला विधि मण्डल, छपरा के मुख्य सभागार में जिला विधि मण्डल एवं इप्टा छपरा के संयुक्त तत्वावधान में प्रातः 11 बजे से 11 बजकर 2 मिनट तक दो मिनट का मौन सत्याग्रह कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

छपरा, 30 जनवरी 2026। भारतीय जननाट्य संघ (इप्टा), छपरा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 78वें शहादत दिवस के अवसर पर “हे राम… बापू को बिहारी जन का सलाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में जिला विधि मण्डल, छपरा के मुख्य सभागार में जिला विधि मण्डल एवं इप्टा छपरा के संयुक्त तत्वावधान में प्रातः 11 बजे से 11 बजकर 2 मिनट तक दो मिनट का मौन सत्याग्रह कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर जिला विधि मण्डल के महासचिव अमरेन्द्र कुमार सिंह, विधि मण्डल के अन्य पदाधिकारी, इप्टा राष्ट्रीय समिति के सदस्य डॉ. अमित रंजन, इप्टा छपरा के संयोजक शैलेन्द्र कुमार शाही सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

मौन श्रद्धांजलि के उपरांत अपने संबोधन में जिला विधि मण्डल के महासचिव अमरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि “महात्मा गांधी आज भी हमारे लिए नैतिक कम्पास हैं। जब समाज हिंसा और वैमनस्य की ओर बढ़ता है, तब गांधी का स्मरण हमें आत्मसंयम और संवैधानिक मूल्यों की ओर लौटने का रास्ता दिखाता है।”

वहीं इप्टा राष्ट्रीय समिति सदस्य डॉ. अमित रंजन ने कहा कि “गांधी की शहादत हमें यह याद दिलाती है कि नफ़रत के विरुद्ध मौन भी एक प्रकार की सहमति बन जाता है। गांधी को याद करना उनके मूल्यों को निर्भीकता से अपनाने का संकल्प है।”

मौन श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अधिवक्ता बबुआ नन्द द्विवेदी, अधिवक्ता शत्रुघ्न सिंह, अधिवक्ता रविंद्र कुमार गिरि, अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह, अधिवक्ता बेदार बख्त सहित सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

दूसरे चरण के अंतर्गत इप्टा छपरा द्वारा मंज़र रिज़वी भवन, सलेमपुर में सायं 4 बजे से “आधुनिक संदर्भों में गांधी दर्शन की प्रासंगिकता” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही बापू के प्रिय भजनों की प्रस्तुति भी दी जाएगी।

इप्टा छपरा के इस आयोजन को गांधीवादी मूल्यों, अहिंसा और संवैधानिक चेतना को समकालीन समाज से जोड़ने का एक सार्थक प्रयास बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments