HomeBiharChapraसारण जिले में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 3096035 मतदाता शामिल

सारण जिले में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 3096035 मतदाता शामिल

सारण जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत निर्वाचन सूची का अंतिम प्रकाशन 7 जनवरी 2025 को किया गया है। इस सूची में सारण जिला के कुल 3039 मतदान केंद्रों में 3096035 मतदाता शामिल हैं। इसमें महिला मतदाता की संख्या 1477032, पुरुष मतदाता की संख्या 1618993 तथा अन्य मतदाता की संख्या 10 है।

छपरा 11 जनवरी 2025। सारण जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत निर्वाचन सूची का अंतिम प्रकाशन 7 जनवरी 2025 को किया गया है। इस सूची में सारण जिला के कुल 3039 मतदान केंद्रों में 3096035 मतदाता शामिल हैं। इसमें महिला मतदाता की संख्या 1477032, पुरुष मतदाता की संख्या 1618993 तथा अन्य मतदाता की संख्या 10 है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सारण  अमन समीर की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के सतत अद्यतन पर चर्चा की गई और राजनीतिक दलों से सहयोग का अनुरोध किया गया।

इस कैलेंडर वर्ष में निर्वाचन सूची में पंजीकरण के लिए 1 जनवरी के अतिरिक्त 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर भी अर्हता तिथि निर्धारित है। अंतिम प्रकाशन के बाद भी मतदाता सूची के सतत अद्यतीकरण की प्रक्रिया जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments