HomeRegionalBiharउप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा को चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस, 14...

उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा को चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस, 14 तक देना होगा जवाब…

पटना: बिहार में गहन मतदाता पुनरीक्षण का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। विपक्ष चुनाव आयोग पर लगातार हमलावर है। चुनाव आयोग पर हमला करते हुए रविवार को एक बार फिर तेजस्वी यादव ने बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का नाम दो जगहों से वोटर लिस्ट में रहने का मुद्दा उठाया। तेजस्वी के आरोपों के बाद उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भी अपनी सफाई दी और कहा कि उन्होंने पहले ही चुनाव आयोग को एक जगह से नाम हटाने का आवेदन दे रखा है।

तेजस्वी यादव के बाद कांग्रेस ने भी विजय सिन्हा पर सवाल खड़े किए और इस्तीफा तक की मांग कर दी। इसके साथ ही कांग्रेस ने चुनाव आयोग से सवाल किया कि आखिर अब तक इस मामले में विजय सिन्हा को नोटिस क्यों नहीं दी गई। रविवार की देर शाम चुनाव आयोग ने उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा को नोटिस जारी किया है और 14 अगस्त तक जवाब दाखिल करने का समय दिया है। बता दें कि उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा का नाम वोटर लिस्ट में लखीसराय विधानसभा और राजधानी पटना के बांकीपुर में दर्ज है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments