HomeAccidentDeoghar सड़क दुर्घटना: कांवरियों की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक,...

Deoghar सड़क दुर्घटना: कांवरियों की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक, 2-2 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान की घोषणा

पटना, 29 जुलाई 2025: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड के देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड स्थित जमुनिया के पास हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में कांवरियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर में श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताया है।

मुख्यमंत्री ने बिहार के प्रत्येक मृतक के शोक संतप्त परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

इस दुखद घड़ी में, मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments