HomeCrimeनाबालिग बालिका से दुष्कर्म मामले में छपरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो...

नाबालिग बालिका से दुष्कर्म मामले में छपरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो गिरफ्तार

सारण 17 मई 2025: सारण के गडखा थाना क्षेत्र के पिरौना गांव में आज 17 मई को एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार गडखा थाना को आज सूचना मिली कि पिरौना गांव में तीन युवकों ने मिलकर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष गडखा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पीड़िता को तत्काल चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।

घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम भी जांच कर रही है, ताकि महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा सकें। इस संबंध में गरखा थाना में कांड संख्या 358/25 दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस घटना में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान करण कुमार पुत्र भिखारी साह, निवासी पिरौना, थाना गरखा, जिला सारण और संजीत कुमार पुत्र जगदेव सिंह, निवासी पिरौना, थाना गडखा, जिला सारण के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार तीसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उसे भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। इस त्वरित कार्रवाई में गड़खा थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी भी शामिल रहे।

पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments