पटना 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सुबह से ही मतदाताओं में गजब का जोश देखने को मिला। महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सभी लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते नज़र आए।
मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग गई थीं, जहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए उत्साहित दिखाई दिए। तीन बजे तक बिहार के 18 जिलों की कुल 121 विधानसभा सीटों पर औसतन 60.25 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
जिलावार मतदान प्रतिशत पर नज़र डालें तो बेगूसराय में सबसे अधिक 67.32 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि शेखपुरा में सबसे कम 52.36 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला।
अन्य जिलों में मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा —
- भोजपुर: 53.24%
- बक्सर: 57.06%
- दरभंगा: 58.38%
- गोपालगंज: 64.96%
- खगड़िया: 60.65%
- लखीसराय: 62.76%
- मधेपुरा: 65.74%
- मुंगेर: 54.90%
- मुजफ्फरपुर: 65.23%
- नालंदा: 57.58%
- पटना: 55.02%
- सहरसा: 62.65%
- समस्तीपुर: 66.65%
- सारण: 60.90%
- सीवान: 57.41%
- वैशाली: 59.45%
शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए इस पहले चरण के मतदान ने प्रशासन और निर्वाचन आयोग दोनों को राहत दी है। अब सभी की नज़रें दूसरे चरण के मतदान पर टिकी हैं, जहां मतदाताओं से और भी बेहतर भागीदारी की उम्मीद की जा रही है।



