HomeSportsCricketअद्भुत अतुलनीय अविस्मरणीय स्वागत, 'स्वागत' के अप्रतिम पल.....

अद्भुत अतुलनीय अविस्मरणीय स्वागत, ‘स्वागत’ के अप्रतिम पल…..

इस ऐतिहासिक जीत के अद्भुत अविस्मरणीय जश्न में क्या वृद्ध बच्चे-जवान, युवतियाँ .. हर कोई हाथ में तिरंगा लेकर क्या दिल्ली क्या मुंबई इंडियन चैंपियन की एक झलक के लिए जनसैलाब सड़क पर उमड़ पड़ा।

T20 विश्व चैंपियन भारतीय टीम के सम्मान में पूरा हिंदुस्तान स्वागत को उमड़ पड़ा। बारबाडोस फतह कर गुरुवार को भारतीय टीम की वतन वापसी हुई। इस ऐतिहासिक जीत के अद्भुत अविस्मरणीय जश्न में क्या वृद्ध बच्चे-जवान, युवतियाँ .. हर कोई हाथ में तिरंगा लेकर क्या दिल्ली क्या मुंबई इंडियन चैंपियन की एक झलक के लिए जनसैलाब सड़क पर उमड़ पड़ा।

ऐसा अद्भुत, अविस्मरणीय, अतुलनीय और अविश्वसनीय स्वागत न तो कभी देखा गया और संभवत: ना ही कहीं और देखा जा सकता। आख़िर क्यूँ न हो भारत में क्रिकेट एक खेल भर नहीं बल्कि ‘जुनून’ भी है।



विश्व विजेता रोहित ब्रिगेड की विजय परेड की शुरुआत नरीमन प्वाईंट से हुई। नरीमन प्वाईंट से खुले बस में सवार टीम इंडिया को वानखेड़े स्टेडियम पहुँची। नरीमन प्वाईंट से लेकर वानखेड़े स्टेडियम तक ‘जूनून’ ‘प्रेम’ और ‘राष्ट्रीय गौरव’ की ऐसी महागाथा लिखी गई जो सदियों तक अविस्मरणीय बनी रहेगी। लाखों की तादाद में लोग, सड़क पर पसरा जुनून अद्भुत अविश्वसनीय अतुलनीय अविस्मरणीय इस महायात्रा की विश्व में मिसालें दी जाएंगी।



All Photos Curtsey: Social Media
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments