HomeBiharChapraसम्मान, सुरक्षा और संवेदनशीलता का संकल्प: पुलिस केंद्र सारण में कार्यस्थल पर...

सम्मान, सुरक्षा और संवेदनशीलता का संकल्प: पुलिस केंद्र सारण में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम

छपरा 24 दिसम्बर 2025। कार्यस्थल पर महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने की दिशा में एक सशक्त पहल करते हुए आज दिनांक 24 दिसंबर 2025 को पुलिस केंद्र, सारण में महिला पुलिस कर्मियों एवं पदाधिकारियों के लिए यौन उत्पीड़न की रोकथाम विषय पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) चंद्रभूषण एवं पुलिस उपाधीक्षक (यातायात)  संतोष कुमार ने उपस्थित महिला कर्मियों को यौन उत्पीड़न की स्पष्ट परिभाषा, उसके विभिन्न स्वरूपों तथा इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से बताया कि बिना सहमति के किसी भी प्रकार का प्रस्ताव—चाहे वह शारीरिक, मौखिक, गैर-मौखिक अथवा डिजिटल माध्यम से हो—यौन उत्पीड़न की श्रेणी में आता है।

वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि कार्यस्थल पर सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण बनाना केवल प्रशासन की ही नहीं, बल्कि प्रत्येक कर्मी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यौन उत्पीड़न न केवल सामाजिक रूप से निंदनीय है, बल्कि यह एक गंभीर कानूनी अपराध भी है, जिसके प्रति शून्य सहनशीलता आवश्यक है।

इस अवसर पर प्र0 पुलिस उपाधीक्षक अब्दुर रहमान दानिश सहित अन्य महिला पुलिस पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। सभी को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार की अनुचित या आपत्तिजनक घटना की तत्काल सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

यह कार्यक्रम पुलिस संगठन के भीतर सम्मान, विश्वास और सुरक्षा की संस्कृति को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments