HomeCrimeसारण में मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 08 नाबालिग और 2...

सारण में मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 08 नाबालिग और 2 युवतियाँ मुक्त, 1 संचालक गिरफ्तार

 

सारण पुलिस ने महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के शोषण के खिलाफ अपनी ज़ीरो टॉलरेंस नीति को आगे बढ़ाते हुए आज एक और बड़ी सफलता हासिल की। वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर महिला थाना की टीम ने सोमवार अहले सुबह बनियापुर, जनताबाजार और नगरा थाना क्षेत्रों के विभिन्न आर्केस्ट्रा संचालनों में एक साथ छापेमारी कर 08 नाबालिग तथा 02 बालिग लड़कियों को मुक्त कराया। इस दौरान एक आर्केस्ट्रा संचालक को मौके से गिरफ्तार किया गया।

डॉ0 कुमार आशीष, वरिय पुलिस अधीक्षक, सारण

यह कार्रवाई राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य माननीय प्रियंक कानूनगो के निर्देश पर भेजे गए पत्र के आलोक में की गई। छापेमारी के दौरान मुक्त कराई गई लड़कियाँ उत्तर प्रदेश, जयपुर, नई दिल्ली, असम, कोलकाता, नेपाल और दरभंगा जैसे विभिन्न स्थानों की रहने वाली हैं। इनमें कई लड़कियों को जबरन प्रताड़ित कर नृत्य कराने की बात सामने आई है।
महिला थाना में इस संबंध में कांड संख्या 93/25 दिनांक 24.11.2025 दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मई 2024 से अबतक विशेष अभियान की बड़ी उपलब्धि

वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के नेतृत्व में चल रहे विशेष अभियान के तहत अबतक:

  • 274 लड़कियों को अनैतिक देह व्यापार और शोषण से मुक्त कराया गया
  • 34 कांड दर्ज
  • 93 अभियुक्त गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजे गए

शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

गिरफ्तार संचालक

  1. काजू कुमार, पिता – सतेंद्र मांझी
    निवासी – चंदनपुर, थाना खैरा, जिला सारण

छापामारी दल में शामिल टीम

  • महिला थाना टीम एवं बनियापुर, जनताबाजार, नगरा थाना पुलिस
  • प्रभारी, AHTU सारण
  • मिशन मुक्ति फाउंडेशन
  • रेस्क्यू फाउंडेशन, दिल्ली
  • नारायणी सेवा संस्थान, सारण
  • रेस्क्यू एंड रिलिफ फाउंडेशन, पश्चिम बंगाल

‘आवाज़ दो’ अभियान से बढ़ रही जागरूकता

महिलाओं के शोषण के खिलाफ सारण पुलिस ‘आवाज़ दो’ अभियान के तहत रोकथाम और बचाव दोनों स्तर पर लगातार कार्रवाई कर रही है।

यदि आप या आपके आसपास कोई महिला ऐसी समस्या से जूझ रही है, तो तुरंत संपर्क करें:
📞 हेल्पलाइन नंबर: 9031600191

सारण पुलिस ने अपील की है कि समाज मिलकर मानव तस्करी और शोषण की इन कुरीतियों के खिलाफ आवाज़ उठाए और ज़रूरतमंदों को न्याय दिलाने में सहयोग करे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments