HomeBlogनालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित जे पी कॉलेज में 75वें वन महोत्सव...

नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित जे पी कॉलेज में 75वें वन महोत्सव का हुआ आयोजन

नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित जे पी कॉलेज में आज 75वें वन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री प्रेम कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत में मंत्री प्रेम कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने कॉलेज परिसर में 50 विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। यह वृक्षारोपण राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी “जल-जन-हरियाली अभियान” का हिस्सा है, जिसके तहत वित्त वर्ष 2024-25 में लगभग 9.4 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अपने संबोधन में मंत्री प्रेम कुमार ने पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति से जुड़कर ही मानव सुख, शांति और समृद्धि पा सकता है। आधुनिकता के कारण आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन का दंश झेल रही है।

मंत्री प्रेम कुमार ने पेड़ों के अनेक लाभों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि एक पेड़ सालाना 20 टन कार्बन डाइऑक्साइड सोखता है और 700 किलोग्राम ऑक्सीजन देता है। इसके अलावा, पेड़ प्रदूषण कम करने, तापमान नियंत्रित रखने और जैव विविधता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरकार की नई पहल के बारे में जानकारी देते हुए मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि हमने निर्णय लिया है कि ‘सीड वॉल’ तकनीक के माध्यम से नंगे पहाड़ों को हरा-भरा बनाएंगे। इसके लिए ड्रोन और आवश्यकता पड़ने पर हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments