HomeBREAKINGछपरा में नए अपराधिक कानून 'भारतीय न्याय संहिता' (BNS) के तहत 5...

छपरा में नए अपराधिक कानून ‘भारतीय न्याय संहिता’ (BNS) के तहत 5 FIR दर्ज, कानून लागू होने के पहले ही दिन 5 FIR से शुरुआत

तीन नये कानून लागू होने के पहले दिन छपरा जिले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत आज पांच प्राथमिकियाँ दर्ज की गयीं‌। पहली प्राथमिकी रिविलगंज थाने में दर्ज की गयी जहाँ न सिर्फ प्राथमिकी दर्ज की गई बल्कि अपराध में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी भी की गयी। 

छपरा 1 जुलाई 2024। आज से देश भर में तीन नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) लागू हो गये। एसपी डॉ० कुमार आशीष के कुशल नेतृत्व में तीन नये कानून लागू होने के पहले दिन छपरा जिले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत आज पांच प्राथमिकियाँ दर्ज की गयीं‌। पहली प्राथमिकी रिविलगंज थाने में दर्ज की गयी जहाँ न सिर्फ प्राथमिकी दर्ज की गई बल्कि अपराध में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी भी की गयी।

 एसपी डॉ० कुमार आशीष ने बताया कि पहली प्राथमिकी  रात्रि 00.20 बजे रिविलगंज थाना कांड संख्या 198 सन 2024 दिनांक 1 जुलाई 2024 धारा 223/ 303(2)/ 317 (2) BNS के अंतर्गत दर्ज की गई जो अवैध बालू लदे एक हाईवे की जप्ती और एक व्यक्ति की गिरफ्तारी से संबंधित है।

नये कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत् पानापुर थाना में सुबह 7 बजे 1 प्राथमिकी, छपरा नगर थाना में 2 प्राथमिकी क्रमशः सुबह 8.10 और 8.45 बजे और मढ़ौरा थाना में 1 प्राथमिकी दोपहर 12.20 बजे प्राथमिकी दर्ज की गई है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments