तरैया,(सारण)। प्रखंड के छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता का परचम लहराते हुए अपने क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है। मैकडोनाल्ड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवरिया के विद्यार्थियों ने बेहतरीन अंक प्राप्त कर अपने सपनों को साकार करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है और अपने माता-पिता व गुरुजनों का मान-सम्मान बढ़ाया हैं।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं:
1. साक्षी कुमारी, माता- अर्चना देवी, पिता- पवन कुमार सिंह
ग्राम: पचाभिंडा
संस्थान: मैकडोनाल्ड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवरिया
संकाय: विज्ञान
अंक: 463 (92.6%)
लक्ष्य: आईएएस अधिकारी बनना
सफलता का श्रेय: माता-पिता एवं एमजीटी के निदेशक अभिनंदन सर
2. पायल सहनी, माता-पुष्पा देवी, पिता- पंकज कुमार सहनी शिक्षक
संस्थान: मैकडोनाल्ड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवरिया
संकाय: विज्ञान
अंक: 445 (89%)
लक्ष्य: प्रोफेसर बनना
सफलता का श्रेय: माता-पिता एवं गुरुजन
3. खुशबू कुमारी, माता- चिंता देवी, पिता- राज कुमार राय
ग्राम: नेवारी
संस्थान: मैकडोनाल्ड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवरिया
संकाय: विज्ञान
अंक: 393 (78.6%)
4. आदित्य कुमार
ग्राम: पचभिंडा
संस्थान:– मैकडोनाल्ड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवरिया
संकाय: विज्ञान
अंक: 422 (84.4%)
5. भारती कुमारी, माता-बसंती देवी, पिता- रामेश्वर कुमार सिंह
ग्राम: नेवारी
संस्थान: मैकडोनाल्ड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवरिया
संकाय: विज्ञान
अंक: 346 (69.2%)
6. आयुष कुमार सिंह, माता- रेखा देवी, पिता- राकेश कुमार सिंह
ग्राम- नन्दनपुर
संस्थान- नेपाल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गवन्द्री
संकाय- विज्ञान
अंक- 345 (69%)
7. खुशी कुमारी, माता-सीमा देवी, पिता-रौशन कुमार शिक्षक
ग्राम- नेवारी
संस्थान- मैकडोनाल्ड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवरिया
संकाय- विज्ञान
अंक-321 (64.2%)
सभी सफल छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि से उनके परिवार, गुरुजन एवं क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं हैं।