देश में पांचवें चरण का शांतिपूर्ण मतदान जारी, आज मतदाता ईवीएम में कैद कर रहे 695 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

 

News Fact Central Desk, 20 मई 2014। आज देश भर में लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवे चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गयी और शांतिपूर्ण निष्पक्ष मतदान जारी है। आज देश के 6 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 49 सीटों पर 695 उम्मीदवार मैदान में उतरें हैं जिनमें से 613 पुरुष और 82 महिला प्रत्याशी हैं जिनके किस्मत का फैसला 8.95 करोड़ मतदाताओं आज कर रहे हैं।

आज छ: राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान जारी है। उत्तर प्रदेश की 14 सीटें में वोटिंग हो रही है जिनमे में यूपी की चर्चित सीट अमेठी, रायबरेली और लखनऊ शामिल हैं। अमेठी से भाजपा मंत्री स्मृति ईरानी, रायबरेली से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजनाथ सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश की 14 सीटें में मोहनलालगंज, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा शामिल हैं।

वहीं बिहार की 5 सीटों हाजीपुर, सारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और मधुबनी में मतदान हो रहा है। सारण से महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी लालू यदाव की बेटी डॉ0 रोहिणी आचार्य तो एनडीए समर्थित भाजपा के राजीव प्रताप रूडी चुनाव लड़ रहे है। हाजीपुर से चिराग पासवान, मुजफ्फरपुर से कांग्रेस के अजय निषाद महत्वपूर्ण प्रत्याशी हैं।

पश्चिम बंगाल के सात सीटों पर मतदान हो रहा है जिनमे हुगली, आरामबाग, सेरामपुर, बैरकपुर, बनगांव, हावड़ा और उलूबेरिया शामिल हैं। हुगली सीट पर भाजपा की लॉकेट चटर्जी और तृणमूल कांग्रेस की रचना बनर्जी के बीच कड़ी टक्कर है।

महाराष्ट्र की जिन तेरह लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई साउथ, ठाणे, कल्याण, पालघर, धुले, डिंडोरी, नासिक और भिवंडी शामिल हैं।

ओडिशा में 5 सीटों में मतदान है, वो सीट बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल और अस्का हैं। झारखंड की तीन सीटों में चतरा , हज़ारीबाग, कोडरमा में वोटिंग हो रही है।

आज दो केंद्र शासित प्रदेशों में भी मतदान जारी है जिनमें जम्मू कश्मीर का बारामुला सीट पर मतदान जारी है तो वहीं लद्दाख की एक लोकसभा सीट लद्दाख पर मतदान हो रही है।