बुधवार, नवम्बर 29, 2023

आज ही के दिन हुआ था विश्व का पहला किडनी ट्रांसप्लांट , जाने पूरी रिपोर्ट

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

पहला किडनी ट्रांसप्लांट आज ही के दिन 17 जून 1950 को अमेरिका के शिकागो में डॉक्टर रिचर्ड लॉलर की अगुवाई वाली डॉक्टरों की टीम ने 49 साल की एक मरीज रूथ टकर का किडनी प्रत्यारोपण किया था। विश्वभर में किडनी प्रत्यारोपण का यह पहला मामला है जिसने किडनी के मरीजों में जिंदगी की नयी उम्मीद जगा दी।

इस कामयाबी से पहले किडनी संबंधी समस्याओं के बाद मरीजों का जीवन बच पाना लगभग नामुमकिन समझा जाता था। लेकिन, रूथ टकर नाम की महिला किडनी संबंधी बीमारी की वजह से अपनी बहन को दम तोड़ते देख चुकी थी। उसके लिए मुश्किलें तब शुरू हुईं जब कुछ साल बाद स्वयं रूथ की दोनों किडनियां खराब हो गयीं। चिकित्सकों ने उसकी किडनी ट्रांसप्लांट का निर्णय लिया।

ट्रांसप्लांट के बाद इंफेक्शन रोकने वाली दवाइयों की उस समय तक खोज नहीं हुई थी। इसके बावजूद ऑपरेशन का जोखिम लिया गया और यह सफल भी रहा। हालांकि नौ महीने बाद उसकी किडनी फिर से लगभग खराब होने की हद तक पहुंच गयी, उससे पहले डॉक्टर उसकी दूसरी किडनी को ठीक करने में सफल रहे।

इस ऑपरेशन के बाद रूथ पांच साल तक जीवित रहीं। उसकी मृत्यु किडनी संबंधी समस्या के कारण नहीं बल्कि दिल की बीमारी के कारण हुई थी

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -

Related news

- Advertisement -