धनबाद: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के धनबाद जिला इकाई की 19 दिसम्बर को होने वाले चुनाव में 11 और 12 दिसम्बर को नामांकन की प्रक्रिया पूरी हुई। 19 तारीख को प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम कुमार सिन्हा चुनाव ऑब्जर्वर बन कर मौजूद रहेंगे। उनकी उपस्थिति में ही चुनाव सम्पन्न होगा। प्रत्याशियों ने पूरे जोश के साथ निम्नलिखित पदों पर अपने समर्थकों के साथ वसुंधरा रेजिडेंसी होटल में चुनाव प्रभारी राम नारायण सिन्हा उर्फ दिलीप सिन्हा एवम सह चुनाव प्रभारी अमित सिन्हा के समक्ष अपना नामांकन किया। जिसमे अध्यक्ष के एक पद के लिए 6 लोगो ने अपना नामांकन किया जिसमें प्रमोद प्रसाद, रत्नेश कुमार, देव नंदन प्रसाद, रवि भूषण श्रीवास्तव, अनंत कुमार, संजय बक्शी ने अपना नामांकन किया।
साथ ही प्रदेश प्रतिनिधि के 15 पदों के लिए कुल 21 लोगो ने नामांकन किया जिसमें अनुराग प्रदीप, संगीता सिन्हा, विजय कुमार सिन्हा, राजू कुमार श्रीवास्तव, रविन्द्र कुमार अम्बष्ठा, उपेंद्र कुमार वर्मा, अरूप बरियार, दुर्गेश कुमार सिन्हा, संदीप कौशल, संजीव रंजन, राहुल श्रीवास्तव, राकेश कुमार सिन्हा, प्रवीण कुमार सिन्हा, अंजनी कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक गुंजन, बी एन लाला, नीरज कुमार सिन्हा, राजीव रंजन, शैलेंद्र कुमार सिन्हा, प्रभाकर प्रसाद ने अपना नामांकन किया।