सोमवार, जून 5, 2023

भूमि विवाद में ख़ूनी खेल में एक ही परिवार के 5 की मौत, पुलिस कर रही कार्रवाई

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

नालंदाः इस वक्त बहुत बड़ी ख़बर नालंदा से है जहाँ आपसी भूमि विवाद में हुए हिंसक संघर्ष में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गयी है। घटना की सूचना पर एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच कर स्थिति को नियंत्रण में लिया। एसपी हरि प्रसाद ने 5 के मौत  और तीन लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।

नालंदा में बुधवार का दिन खूनी संघर्ष का दिन रहा जहाँ छबीलापर थाना क्षेत्र के लोदीपुर पंचायत में जमीनी विवाद में ऐसा खूनी संघर्ष हुआ जिसमें एक ही परिवार के करीब आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक का पुत्र रोहित कुमार ने बताया कि विगत कई वर्षों से 50 बीघा जमीन को लेकर अपने महेंद्र यादव अपने ही गौतिया परशुराम यादव, बिंदा यादव,  यद्दु यादव के बीच विवाद चल रहा था। हालांकि इस विवाद को लेकर राजगीर थाने में सुलह भी कराया गया था। मृतक के परिजनों ने बताया कि 50 बीघा जमीन का विवाद न्यायालय में चल रहा है। आज लालू यादव, गुड्डी यादव नीतीश यादव समेत कई लोगो के साथ जबरन हथियार से लैश होकर खेतों की जुताई कर रहे थे। जैसे ही इस बात की जानकारी महेंद्र यादव और उनके परिवार वालों को लगी तो तुरंत घर के सभी सदस्य गुड्डी यादव, नीतीश यादव, लालू यादव समेत सभी को खेत जोतने से मना किया और न्यायालय में लंबित जमीन के विवाद के फैसले के इंतजार करने को कहा। हथियार से लैस आरोपियों ने महेंद्र यादव और उनके परिवार वालों के ऊपर हमला कर दिया जिसमें करीब आधा दर्जन लोगों की मौत हो गयी अन्य घायल हो गये।

 

एंघटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद और पुलिस उपाधीक्षक राजगीर समेत भारी संख्या में सुरक्षा बल ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। फिलहाल सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ अस्पताल भेजा जा रहा है मरने वालों में सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

by: Rishikesh Kumar

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -

Related news

- Advertisement -