सोमवार, जून 5, 2023

अज्ञात वाहन की ठोकर से वृद्ध महिला की हुई मौत

सारण के थाना क्षेत्र के तरैया-मढ़ौरा एसएच-73 मुख्य सड़क पर नेवारी गांव के समीप सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

सारण : सारण के थाना क्षेत्र के तरैया-मढ़ौरा एसएच-73 मुख्य सड़क पर नेवारी गांव के समीप शुक्रवार की अहले सुबह अज्ञात वाहन की ठोकर से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका नेवारी गांव निवासी लगन राय की 65 वर्षीय पत्नी किसमती देवी बताई गई है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि वृद्ध महिला सुबह में सड़क किनारे टहल रही थी कि उसी समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दिया और मौके से फरार हो गया। वाहन की ठोकर से घायल महिला सड़क किनारे पड़ी हुई थी।
स्थानीय ग्रामीणों व परिजनों ने सड़क किनारे पड़ी महिला को उठाने का प्रयास किया लेकिन तबतक महिला की मौत हो चुकी थी।

सूचना पाकर इमरजेंसी पुलिस 112 की टीम व तरैया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने मृत वृद्ध महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया एवं आगे की जांच व कारवाई में जुट गई है। मृतिका को एक पुत्र है जो चेनई में मजदूरी का कार्य करता है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -

Related news

- Advertisement -