सोमवार, जून 5, 2023

सिताब दियारा से छपरा की दूरी कम करने के लिए घाघरा नदी के ऊपर बनेगा पुल- मुख्यमंत्री

स्थानीय लोगों ने हमें बताया कि यहां घाघरा नदी पर पुल का निमार्ण हो जाने से छपरा से सिताब दियारा की दूरी जो वतर्मान में 40 किलोमीटर है, वह घटकर 15 किलोमीटर हो जायेगी। हमलोगों ने आज तय कर दिया है कि पीपा पुल के निर्माण के साथ ही उसके आगे पहुंच पथ का भी निमार्ण कराया जाएगाः मुख्यमंत्री

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

●मुख्यमंत्री ने सारण के सिताब दियारा में विकास कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निदेर्श

● हम बिहार के लिए जो कुछ भी कर रहे हैं, वो सब बापू, लोहिया एवं जे0पी के विचारों पर आधारित है- मुख्यमंत्री

● रिंग बांध का जो हिस्सा उत्तर प्रदेश में पड़ रहा है, उसे दुरुस्त करने के लिए वहां के अधिकारियों से की जायेगी बात। इसके निमार्ण में अगर आवश्यकता हुई तो इसका खर्च बिहार सरकार वहन करेगी- मुख्यमंत्री

● सिताब दियारा गांव के लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिलाधिकारी प्रत्येक परिवार से बात कर उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण करें- मुख्यमंत्री

सिताब दियारा/ पटना, 08 अक्टूबर 2022: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सम्पूर्ण क्रांति के अग्रदूत लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जन्मस्थली सारण जिले के सिताब दियारा का भ्रमण कर विकास कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने लोकनायक स्मृति भवन सह पुस्तकालय, प्रभावती देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सिताब दियारा रिंग बांध पर किये गए कटाव निरोधी कायर् एवं सिताब दियारा से मुख्य पथ तक नवनिमिर्त पथ का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने लोकनायक स्मृति भवन सह पुस्तकालय में स्थापित लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं उनकी धमर्पत्नी स्व0 प्रभावती देवी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें नमन किया।

लोकनायक स्मृति भवन सह पुस्तकालय के निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के जीवन एवं 1974 के आंदोलन से संबंधित मूल छाया चित्रों एवं 800 पुस्तकों का संग्रह यहां किया गया है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं राम मनोहर लोहिया जी द्वारा चलाये गए आंदोलनों तथा किये गये संघर्ष से संबंधित पुस्तकों, दिए गए भाषणों एवं छाया चित्रों का संग्रह यहां रखवा दीजिए। लोगों को भी पढ़ने के लिये लगातार प्रेरित करें।

जिलाधिकारी सारण राजेश मीणा को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सिताब दियारा गांव के लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए इस गांव के प्रत्येक परिवार से बात कर उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण करें।

प्रभावती देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सिताब दियारा के निरीक्षण के क्रम में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावती देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चहारदीवारी के निमार्ण कार्य की दिशा में कारर्वाई सुनिश्चित करें ताकि यथाशीघ्र चहारदीवारी का निमार्ण हो सके। मरीजों का निरंतर ससमय इलाज हो, इसके लिये यहां चिकित्सकों के आवासन की व्यवस्था भी उपलब्ध कराएं। स्वास्थ्य केंद्र तक सुगमतापूवर्क आवागमन हेतु पथ निमार्ण विभाग पक्की एवं चैड़ी सड़क का निमार्ण करायें।

सिताब दियारा रिंग बांध पर किये गए कटाव निरोधी कार्य का स्थल निरीक्षण कर मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। सिताब दियारा रिंग बांध पर किये गए कटाव निरोधी कार्य की मुख्यमंत्री ने सराहना की। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस रिंग बांध का जो हिस्सा उत्तर प्रदेश में पड़ रहा है, उसे दुरुस्त करने के लिए वहां के संबंधित विभाग से बात करें। इसके निमार्ण में अगर आवश्यकता हुई तो इसका खर्च बिहार सरकार वहन करेगी।

हमलोगों ने सिताब दियारा से छपरा की दूरी कम करने के लिए घाघरा नदी के ऊपर पुल बनाने का निणर्य लिया है। पुल के बन जाने से दूरी काफी घट जाएगी और लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। साथ ही छपरा और सारण की कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, सांसद बलिया (उत्तर प्रदेश) वीरेंद्र सिंह मस्त, पूर्व उपसभापति बिहार विधान परिषद सलीम परवेज, पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी, पूर्व मंत्री गौतम सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य प्रत्यय अमृत, प्रमंडलीय आयुक्त सारण श्रीमती पूनम, पुलिस उप महानिरीक्षक पी0 कन्नन, जिलाधिकारी राजेश मीणा, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं आमजन उपस्थित थे।

निरीक्षण के पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम सबलोग लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के शिष्य हैं। जे0पी0 मूवमेंट के समय हमलोगों ने उन्हीं के नेतृत्व में लड़ाई लड़ी है। सन 1974 में जे0पी0 आंदोलन हुआ था और उस आंदोलन के बाद वे हमलोगों को काफी मानने लगे थे। जे0पी0 ने एक साल के लिए कॉल दे दिया था कि पूरे कॉलेजों को बंद करो। हमने घूम-घूमकर सारे कॉलेजों को बंद कराया। उस दिन के बाद से वे मुझे बहुत मानने लगे थे। हम छात्र आंदोलन के समय से ही जे0पी0 के साथ थे। आज पूरे बिहार में हमलोग जो भी विकास कार्य कर रहे हैं सब उनके विचारों पर ही आधारित है। इसमें महात्मा गांधी जी और राम मनोहर लोहिया जी का विचार भी शामिल है। इन सबके विचारों में समानता थी। ये सभी गांधी जी को ही मानने वाले थे। हम बिहार के लिए जो कुछ भी कर रहे हैं सब इन्हीं के विचारों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि समाज के हर तबके के उत्थान के लिए हमने शुरु से काम किया है। समाज में एकजुटता के साथ प्रेम और भाईचारे का भाव रहे, यह जरुरी है। आपस में विवाद कम से कम हो। हिंदू-मुस्लिम किसी भी कम्युनिटी के लोग हों सब में आपस में अच्छा संबंध रहे, इन सबके लिए हमलोगों ने शुरू से काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने गांव-गांव में सड़कों का जाल बिछाया है। महिलाओं के उत्थान के लिए भी कई कायर्क्रम चला रहे हैं। उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

केंद्रीय गृह अमित शाह के बिहार दौरे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी कहीं आ-जा सकता है। उन्होंने कहा कि वे 11 अक्टूबर को नागालैंड जाएंगे। जे0पी0 नागालैंड में तीन वर्षो तक रहे थे। नागालैंड में उनका बहुत ज्यादा प्रभाव है। वहां से लोगों का बुलावा आया है कि एक दिन हमलोग लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की याद में कायर्क्रम में शामिल हों इसलिए हम वहां जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम तो यहां पहले से ही आते रहे हैं। यहाॅ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निमार्ण कराया गया। हमने इसका नामकरण स्व0 प्रभावती देवी जी के नाम से कर दिया है। वतर्मान में यह अस्पताल 30 बेड की क्षमता वाला है। भविष्य में इस अस्पताल का विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा इसकी चहारदीवारी का निमार्ण कराया जायेगा। यहाॅ चिकित्सकों के आवासन की भी व्यवस्था की जाएगी। इस गांव की जो ग्रामीण सड़कें हैं उसको पथ निमार्ण विभाग के अंतगर्त लाकर उनका चैड़ीकरण कराया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने हमें बताया कि यहां घाघरा नदी पर पुल का निमार्ण हो जाने से छपरा से सिताब दियारा की दूरी जो वतर्मान में 40 किलोमीटर है, वह घटकर 15 किलोमीटर हो जायेगी। हमलोगों ने आज तय कर दिया है कि पीपा पुल के निर्माण के साथ ही उसके आगे पहुंच पथ का भी निमार्ण कराया जाएगा। यहां के लोगों का संबंध जे0पी0 से है। हमने जिलाधिकारी से कहा है कि इस गांव के प्रत्येक परिवार से बातचीत करें, उनकी सभी जरूरतों को ध्यान में रखते हुये अगर किसी विषेष प्रावधान की आवष्यकता होगी तो उसका प्रस्ताव शीध्र दें। अस्पताल तक रास्ते का पक्कीकरण हो जाने से लोगों को आने जाने में सहुलियत होगी साथ ही लोगों का इलाज बेहतर ढंग से हो सकेगा। हम तो हर क्षेत्र के विकास के लिए काम कर रहे हैं। इस क्षेत्र के सवांर्गीण विकास के लिये जो भी आवष्यक कायर् होगा किया जायेगा।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -

Related news

- Advertisement -